8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जिम में कसरत कर रहा था प्रॉपर्टी डीलर, फिल्मी स्टाइल में चार बदमाश आए और ताबड़तोड़ गोलियां चलकर कर दिया मर्डर

अलवर जिले के किशनगढ़बास में बदमाशों ने बुधवार सुबह जितेश उर्फ़ टिल्लू जाट की फायरिंग कर हत्या कर दी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अलवर

•

image

Lubhavan Joshi

•

Updated: 24 Jun 2020, 3:47 PM IST

Murder In Alwar: Murder Of Tillu Jat In Kotkasim Alwar

जिम में कसरत कर रहा था प्रॉपर्टी डीलर, फिल्मी स्टाइल में चार बदमाश आए और ताबड़तोड़ गोलियां चलकर कर दिया मर्डर

अलवर. अपराध की दृष्टि से राजस्थान के सबसे क्रिटिकल जिले अलवर में एक बार फिर बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम दिया गया है। जिले के कोटकासिम क्षेत्र में बुधवार सुबह एक व्यक्ति की दिनदहाड़े गोलियां बरसाकर हत्या कर दी। कोटकासिम के किशनगढ़ रोड स्थित एक जिम में जितेश उर्फ़ टिल्लू जाट को 4-5 अज्ञात बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां मारकर हत्या कर दी।

गोली लगने से टिल्लू जाट ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। किशनगढ़बास डीएसपी ताराचंद ने बताया कि जितेश उर्फ़ टिल्लू जाट अपने घर के सामने स्थित जिम में कसरत कर रहा था, तभी एक गाडी आई उसमें से चार युवक दो अलग अलग अलग रास्ते से जिम में दाखिल हुए और 4-5 राउंड फायर कर टिल्लू जाट की हत्या कर दी। टिल्लू जाट के साथ एक अन्य युवक भी जिम कर रहा था, उसके पैर पर भी गोली लगी है।

इसके बाद बदमाश जिम से नीचे उतरकर कार में सवार होकर किशनगढ़बास की तरफ फरार हो गए। डीएसपी ने बताया कि चारों बदमाशों के पास हथियार थे। बदमाशों ने कार के पास भी हवाई फायर किया। इस वरदात के समय जिम के नीचे कुछ लोग खड़े थे वो फायरिंग होने के बाद वहां से डरकर भाग गए।

आपसी रंजिश के चलते मर्डर

डीएसपी ने बताया कि मृतक का रेवाड़ी हरियाणा में भी प्रॉपर्टी डीलिंग का काम था, ऐसे में यह मर्डर आपसी रंजिश के चलते की गई है। आरोपियों की प्रथम दृष्टया पहचान कर ली है। इनकी पुष्टि होना बाकी है। इस वारदात की जांच टीम का गठन किया गया है। जांच टीम में डीएसपी ताराचंद के साथ कोटकासिम, ततारपुर और खैरथल थानाधिकारी और अन्य पुलिसकर्मी शामिल हैं।

400 मीटर दूर पुलिस थाना

जिस जिम में टिल्लू जाट की हत्या की गई, वो कोटकासिम पुलिस थाने से मात्र 400 मीटर की दूरी पर है। ऐसे में दिनदहाड़े फायरिंग कर हत्या से कानून व्यवस्था पर भी सवाल उठते हैं। जिले में दो एसपी होने के बाद भी आपराधिक घटनाओं पर अंकुश नहीं लग पाया है।