
Tiger Sighting in Sariska is attracting tourists
New Year Celebration 2024 नए साल की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं, और होटल और रिसॉर्ट्स कार्यक्रम आयोजित करने और 2023 को अलविदा कहने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। रेस्तरां भी अपनी सजावट के साथ उत्सव मना रहे हैं। साथ ही, बहुत से लोगों ने पहले से ही क्षेत्र के होटलों में बुकिंग करा लिया है।
सरिस्का में टाइगर की साइटिंग
सभी होटल और रिसोर्टस में पर्यटकों को लुभाने के लिए खास इंतजाम किए गए हैं। यहां उपलब्ध सुविधाओं व मनोरंजन के विशेष इंतजाम के हिसाब से अलग-अलग पैकेज बनाए गए हैं। इस बार अधिक पर्यटक आने की उम्मीद सरिस्का में टाइगर की साइटिंग आसानी से होने के कारण इस बार नववर्ष पर अलवर में गत वर्षों से अधिक पर्यटक आने की उम्मीद जताई जा रही है।
वीकेंड भी इसका दूसरा कारण बताया जा रहा है। होटल एण्ड रेस्टोरेंट एसोसिएशन ऑफ अलवर के अध्यक्ष पवन खंडेलवाल के अनुसार इस बार पर्यटकों का अच्छा रेस्पोंस देखने को मिल रहा है। ऐसे में अलवर शहर सहित जिले के सभी बड़े होटल्स में एडवांस बुकिंग होने से नो-रूम की स्थिति बनी हुई है।
गाला डिनर व हाईफाई डीजे रहेगा खास
शहर स्थित एक होटल के मैनेजर ऋषिराज कालरा ने बताया कि इस बार लोगों का काफी अच्छा रेस्पोंस होने से होटल के सभी रूम बुक हो चुके हैं। नववर्ष के स्वागत के लिए इस बार खास इंतजाम रहेंगे। इसके लिए बाहर से आने वाले पर्यटकों के लिए 30 दिसंबर को राजस्थानी थीम पर डिनर के साथ फॉग डांस की व्यवस्था रहेगी। इसके अगले दिन गाला डिनर और हाईफाई डीजे के साथ पर्यटक लजीज व्यंजनों का लुत्फ उठा सकेंगे।
Published on:
27 Dec 2023 01:31 pm
