अलवर. करीब 40 लाख से अधिक आबादी वाले अलवर जिले में मार्च माह से कोरोना के मरीज आने लगे हैं लेकिन, सरकार व जिला प्रशासन एक सुविधायुक्त अस्पताल नहीं दे पाए हैं। जिसके कारण सामथ्र्यवान मरीज कोरोना के इलाज के लिए जयपुर व गुरुग्राम जाने को मजबूर हैं। जबकि अलवर जिले के एमआइए में इएसआइसी मेडिकल कॉलेज बनकर तैयार हेै। जिसे मेडिकल कॉलेज के रूप में चलाने में तो सरकार फेल हो चुकी है लेकिन, प्रशासन भी उस पूरे परिसर को कोविड के लिए अधिग्रहीत नहीं कर सका।