23 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अब शहर के पटरी पार एरिया में घूमेगा विकास का पहिया, 40 सड़कों पर खर्च होंगे 13 करोड़

अलवर

image

susheel kumar

May 27, 2025

- यह एरिया था विकास से अछूता, यूआईटी ने टेंडर कर जारी किए वर्कऑर्डर

- मुख्य शहर में भी होगा काम, मोती डूंगरी पार्क चमकेगा, मनु मार्ग पर काम होगा

Alwar : शहर का पटरी पार इलाका अब विकास की गाथा सुनाएगा। यानी इस क्षेत्र में विकास का पहिया घूमने जा रहा है। इसके लिए यूआईटी 40 से ज्यादा सड़कों का निर्माण करने जा रही है। करीब दो लाख आबादी को लाभ मिलेगा। इसके अलावा मुख्य शहर में भी सड़कों से लेकर पार्कों का विकास होगा। इन सभी कार्यों पर करीब 13 करोड़ रुपए खर्च होंगे। यूआईटी ने टेंडर करके वर्कऑर्डर जारी कर हैं।

पत्रिका ने उठाया मुद्दा, पहले कन्या महाविद्यालय और अब सड़कें मंजूर कराईं

शहर के पटरी पार इलाका विकास से अछूता रहा। यहां प्रशासनिक मशीनरी से लेकर नेताओं की नजरें कम गई। यहां के लोग अपने को ठगा महसूस करने लगे थे। शहर का अपने को हिस्सा नहीं मान रहे थे। बालिकाओं के पढ़ने के लिए विद्यालय नहीं था। साथ ही सड़कें टूटी हुई थी। जनता बोलने लगी कि उन्हें केवल वोट के लिए प्रयोग किया जाता है, विकास की बारी में नेता भी पीछे हट जाते हैं। राजस्थान पत्रिका ने मुद्दा उठाया तो वन मंत्री संजय शर्मा ने बजट के जरिए बालिका कन्या महाविद्यालय पटरी पार मंजूर कराया। साथ ही अब सड़कों को भी मंजूरी दी है। इससे विकास की गति पटरी पार इलाके में बढ़ेगी। इसके अलावा मुख्य शहर के वार्डों में भी कई सड़कें बनाई जाएंगी।

अब मिलेगा 2 लाख आबादी को लाभ

पटरी पार इलाके की जनता काफी समय से जर्जर सड़कों से गुजर रही थी। वार्डों में बुरा हाल था। संपर्क मार्ग कटे हुए थे। इन सड़कों के बनने से करीब 9 वार्डों के लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। इसके साथ ही करीब 2 लाख लोगों को फायदा पहुंचेगा।

पटरी पार की यह सड़कें बनेंगी

- खुदनपुरी के विभिन्न स्थानों पर सीसी सड़क।

- दिवाकरी में विभिन्न स्थानों पर सीसी सड़क।

- सोना विहार, मोती नगर, जनता कॉलोनी, मूंगस्का में कई सड़कों का निर्माण।

- लक्ष्मी नगर, विवेकानंद नगर, जाट कॉलोनी में कई सड़कों का निर्माण होगा।

- बख्तल की चौकी से हनुमान सर्किल तक का काम।

यहां भी होंगे काम

भूगोर में सीसी सड़क, मोती डूंगरी चिल्ड्रन पार्क का विकास, अरावली विहार फेस एक व दो में दो रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम, मनु मार्ग पर मरम्मत का कार्य, अंबेडकर नगर में कार्य, वैशाली नगर में कार्य आदि शामिल हैं।

यूआईटी ने कई कार्यों के टेंडर करके वर्कऑर्डर जारी कर दिए हैं। पटरी पार इलाके में काफी सड़कें बनेंगी। यह कार्य समय पर गुणवत्तायुक्त होगा।

- कुमार संभव अवस्थी, एक्सईएन, यूआईटी

पटरी पार इलाके में नवीन कन्या महाविद्यालय बनने जा रहा है। अब वहां की सड़कें भी बनेंगी। तेजी से कार्य होगा। इस क्षेत्र के विकास के लिए कमी नहीं छोड़ेंगे।

- संजय शर्मा, पर्यावरण एवं वन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)