उन्होंने फसल खराबे का जायजा लेकर उपखण्ड अधिकारी अलवर, तहसीलदार एवं कृषि विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि ओलावृष्टि से फसलों को हुए नुकसान का आकलन के लिए गिरदावरी कर शीघ्रतिशीघ्र रिपोर्ट प्रस्तुत करें। उन्होंने कहा कि सरकार नियमानुसार किसानों की हर संभव मदद करने के लिए प्रतिबद्ध है। इस संकट की घड़ी में किसानों के साथ सरकार खड़ी है। उन्होंने ग्राम जटियाणा, कुडूकी, कस्बा डेहरा, टोडियार, नंगली मुंशी, रूंधमांच एवं रूंधनिदानी का भी दौरा किया।