2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

339 खानों की ऑनलाइन नीलामी आज से, 29 फरवरी तक चलेगी

राजस्थान में 339 खानों की नीलामी बुधवार से शुरू होगी। इसके लिए 452 हैक्टेयर में खानों के प्लॉट चिन्हित किए गए हैं। यह नीलामी प्रक्रिया 29 फरवरी तक चलेगी। खानों में 131 क्वारी और 208 माइनर मिनरल के प्लॉट शामिल हैं। यह नीलामी ई-पोर्टल एमएसटीसी पर होगी। इसमें कोई भी कहीं से भी भाग ले सकता है। इसके लिए पहले पोर्टल पर तय अवधि तक रजिस्ट्रेशन कराना होगा।  

less than 1 minute read
Google source verification
339 खानों की ऑनलाइन नीलामी आज से, 29 फरवरी तक चलेगी

339 खानों की ऑनलाइन नीलामी आज से, 29 फरवरी तक चलेगी,339 खानों की ऑनलाइन नीलामी आज से, 29 फरवरी तक चलेगी,339 खानों की ऑनलाइन नीलामी आज से, 29 फरवरी तक चलेगी

जयपुर।

राज्य में 339 खानों की नीलामी बुधवार से होगी। राज्य सरकार सौ दिवसीय कार्ययोजना के तहत खानों की नीलामी करने जा रही है। यह खानें 452 हैक्टेयर में चिन्हित की गई हैं। नीलामी ई-पोर्टल एमएसटीसी के माध्यम से 7 से 29 फरवरी के बीच होगी। खानों में 131 क्वारी लाइसेंस और 208 माइनर मिनरल के प्लाट शामिल हैं। बड़ी बात यह है कि क्वारी लाइसेंस छोटे होने से स्थानीय और कम आय वाले लोग भी ई-नीलामी में भाग ले सकेंगे।

3 जिलों में आवंटित होंगे क्वारी लाइसेंस

खान विभाग 131 क्वारी लाइसेंस नीलामी के जरिए भीलवाड़ा, जोधपुर और चित्तौड़गढ़ जिले में देगा। यहां 63 हैक्टेयर से ज्यादा जमीन पर क्वारी लाइसेंस के लिए प्लाट चिन्हित किए गए हैं। क्वारी लाइसेंस की नीलामी 7 से 21 फरवरी तक चलेगी। क्वारी लाइसेंस 30 वर्ष की अवधि के लिए जारी होंगे।

14 जिलों में मिलेंगे माइनर मिनरल की खानें

प्रदेश के 14 जिलों में माइनर मिनरल की खानों के प्लॉट चिन्हित किए गए हैं। इनमें पाली, सिरोही, प्रतापगढ़, अजमेर, करौली, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, ब्यावर, जोधपुर, बीकानेर, सांचोर, राजसमंद, उदयपुर और नीम का थाना जिले शामिल हैं। माइनर मिनरल में मार्बल, क्वार्टज फेल्सपार, बाल क्ले, सिलिकासेंड, चाइना क्ले, सेंड स्टोन व मेसेनरी स्टोन की 208 खानें शामिल हैं। यह खानें 50 साल के लिए आवंटित की जाएंगी।

कहीं से भी नीलामी में ले सकते भाग

खानों की नीलामी में इच्छुक आमजन, कंपनियां आदि कहीं से भी शामिल हो सकती हैं। उन्हें इसके लिए एमएसटीसी पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराना होगा। इसके बाद वे तय तारीख में नीलामी में शामिल हो सकते हैं। खान प्लाटों की जानकारी विभाग की वेबसाइट व एमएसटीसी पोर्टल पर उपलब्ध कराई गई है।

Story Loader