8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पेट्रोल और डीजल में आग, तेजी से बढ़े भाव, जून माह में ही पेट्रोल 3.15 रुपए तथा डीजल 3.07 रुपए प्रति लीटर महंगा हुआ

अलवर जिले में पेट्रोल और डीजल के भाव तेजी से बढ़ रहे हैं। पेट्रोल के दाम 104 रूपए लीटर से ज्यादा हो गए हैं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अलवर

•

image

Lubhavan Joshi

•

Updated: 24 Jun 2021, 10:46 AM IST

Petrol Diesel Rate In Rajasthan Increasing Rapidly

पेट्रोल और डीजल में आग, तेजी से बढ़े भाव, जून माह में ही पेट्रोल 3.15 रुपए तथा डीजल 3.07 रुपए प्रति लीटर महंगा हुआ

अलवर. पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोतरी तेजी से जारी है। जिससे आमजन काफी त्रस्त है और उन पर आर्थिक भार लगातार बढ़ रहा है। अलवर जिले में जून माह में ही पेट्रोल 3.15 रुपए तथा डीजल 3.07 रुपए प्रति लीटर महंगा हो गया है।

जानकारी के अनुसार अलवर जिले में एक जून को साधारण पेट्रोल 101.70 रुपए तथा डीजल 94.80 रुपए प्रति लीटर था। इसके बाद से पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोतरी लगातार जारी है। 23 जून को अलवर जिले में साधारण पेट्रोल 104.85 रुपए प्रति लीटर और डीजल 97.87 रुपए प्रति लीटर भाव पर पहुंच गया। यानी कि विगत 23 दिन में अलवर जिले में पेट्रोल के 3.15 रुपए तथा डीजल के 3.07 रुपए प्रति लीटर दाम बढ़ गए। कांग्रेस ने भी गत 11 जून को पेट्रोलियम पदार्थों में तेजी से वृद्धि को लेकर पेट्रोल पम्पों के सामने विरोध प्रदर्शन किया था।

एक्सट्रा प्रीमियम पेट्रोल 108 रुपए लीटर हुआ
अलवर जिले में एक्सट्रा प्रीमियम पेट्रोल और एक्सट्रा माइलेज डीजल के दाम भी उतनी ही तेजी से बढ़ रहे हैं। बुधवार को एक्सट्रा प्रीमियम पेट्रोल 108.13 रुपए प्रति लीटर के भाव से बिका। वहीं, एक्सट्रा माइलेज डीजल के दाम 101.54 रुपए प्रति लीटर रहे। जबकि एक जून को एक्सट्रा प्रीमियम पेट्रोल 104.98 रुपए और एक्सट्रा माइलेज डीजल 98.47 रुपए प्रति लीटर था।
जिले में पेट्रोल-डीजल के दाम (रुपए प्रति लीटर)

एक जून 2021
साधारण पेट्रोल - 101.70 रुपए

एक्सट्रा प्रीमियम पेट्रोल - 104.98 रुपए
साधारण डीजल - 94.80 रुपए
एक्सट्रा माइलेज डीजल 98.47
-------

23 जून 2021

साधारण पेट्रोल - 104.85 रुपए

एक्सट्रा प्रीमियम पेट्रोल - 108.13 रुपए

साधारण डीजल - 97.87 रुपए

एक्सट्रा माइलेज डीजल - 101.54 रुपए