6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजस्थान में यहां देश विरोधी गतिविधियां चलाते एक गिरफ्तार, जैश-ए-मोहम्मद, पाकिस्तान और ISI से संपर्क

आरोपी आतंकवाद व देश विरोधी गतिविधियां चला रहा था। पुलिस ने बताया कि इसका जैश-ए-मोहम्मद, आईएसआई, पाकिस्तान, कश्मीर में संदिग्ध पृष्ठभूमि वाले लोगों से भी संपर्क था।

2 min read
Google source verification

अलवर

image

Lubhavan Joshi

Jul 08, 2021

Police Arrest Accused Of Anti National Activities From Alwar

राजस्थान में यहां देश विरोधी गतिविधियां चलाते एक गिरफ्तार, जैश-ए-मोहम्मद, पाकिस्तान और ISI से संपर्क

अलवर. अलवर जिले के तिजारा में देश विरोधी गतिविधियां चलाने और आतंकवाद से जुडऩे के लिए लोगों को उकसाने के आरोप में मंगलवार देर रात साइबर सेल एवं पुलिस टीम ने एक जने को बापर्दा गिरफ्तार कर लिया। आरोपी असरूदीन पुत्र मोहम्मद निवासी बैंगनहेड़ी है। आरोपी से देश विरोधी आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की गई है।

भिवाड़ी पुलिस अधीक्षक राममूर्ति जोशी के अनुसार प्रभारी साइबर सैल कार्यालय जयपुर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति सोशल मीडिया एप टेलीग्राम आदि पर इस्लामिक मीडिया नाम से गु्रप बनाकर युवाओं को उससे जोडकऱ आतंकवादी गतिविधियों से जुडऩे को प्रेरित कर रहा है। जिस पर साइबर सैल पुलिस निरीक्षक कविता शर्मा ने इस्लामिक मीडिया नामक टेलीग्राम एप की तकनीकी एवं परंपरागत निगरानी रखी तथा जांच कर तथ्य एकत्रित किए। भिवाड़ी में एसआईटी का गठन किया गया तथा जांच की गई।

जिसमें आरोपी जैश ए मोहम्मद, आईएसआई, पाकिस्तान, कश्मीर में संदिग्ध पृष्ठभूमि वाले लोगों से जुड़ा हुआ पाया। साथ ही आपत्तिजनक सामग्री मिली। जिसके माध्यम से देश की एकता और अखंडता को नुकसान पहुंचाने के लिए देश विरोधी प्रचार किया जा रहा था। जांच के बाद साइबर सैल, भिवाड़ी डीएसटी टीम, थाना चौपानकी डीएसटी सहित तिजारा थाना की टीम ने कार्रवाई करते हुए गांव बैंगनहेड़ी से आरोपी असरूदीन को गिरफ्तार कर लिया।

विदेशों सहित तब्लीकी जमात से भी है जुड़ाव

एसपी जोशी ने बताया कि आरोपी पाकिस्तान, बर्मा और ईरान आदि देशों के नंबरों से भी जुड़ा पाया गया है। साथ ही 2015 से तब्लीकी जमात से जुड़ा हुआ था। पूछताछ में भी सामने आया कि यह देश के विभिन्न हिस्सों व जगहों पर दौरा कर चुका है। जमात में महाराष्ट्र भी गया था, जहां कश्मीर के कुछ लोगों के सम्पर्क में आया। जिनके विचारों से प्रभावित होकर सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को जोडकऱ प्रतिबंधित आतंकवादी संगठनों की नीतियों को प्रसारित कर लोगों को प्रेरित कर देश की एकता-अखंडता एवं सांप्रदायिक सौहाद्र्र को बिगाडऩे के लिए दुष्प्रेरित कर रहा था। इसके संपर्क में कितने लोग हैं, विदेशी दौरों, आपराधिक मामलों तथा जब्त की गई सामग्री इन सबकी जांच की जा रही है।

कई सालों से जुड़ा हुआ था

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपी असरूदीन पिछले करीब पांच-छह साल से देश विरोधी गतिविधियों और आतंकी संगठन के लोगों से जुड़ा हुआ था। जिस पर साइबर सैल की ओर से काफी समय लगातार नजर रखी जा रही थी।