
Rain Alert in Rajasthan
अलवर /गोविन्दगढ़
राजस्थान में इन दिनों तेज बारिश का दौर जारी है। बारिश के चलते जिलों में तबाही का मंजर भी बना हुआ है। हाल ही में अलवर के गोविन्दगढ़ में आई तेज बारिश से एक मकान ढह गया। मिली जानकारी के अनुसार अलवर जिले में गोविंदगढ़ कस्बे के सीमावर्ती ग्राम पंचायत मोलिया के निभेहेड़ा गावँ में दीवार ढह गई। गनीमत यह रही कि दीवार ढ़हने के दौरान कोई जान माल की हानि नही हुई। लेकिन मकान ढ़हने से लाखों रुपयों के नुकसान के साथ परिवार बेघर हो गया।
जानकारी के मुताबिक जब दीवार गिरी थी। उस समय पीड़ित परिवार के सदस्य घर के अंदर ही सो रहे थे, जैसे ही दीवार गिरने लगी। वो खड़े होकर जैसे तैसे मकान से बाहर निकल गए। हालांकि एक युवक दीवार के नीचे दब गया था। उसको परिजनों ने पास के ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया। जिसका इलाज जारी है।
परिवार के लोगो ने बताया कि जनहानि तो नही हुई। लेकिन मकान में रखा सामान दब गया। इस दौरान दीवार के नीचे दबे घायल का उपचार कराया गया। मकान गिरने की सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीण और सरपंच पहुंचे। जहां पहुंच उन्होंने स्थिति का जायजा लिया। इसी दौरान गजब का वाकया ये हुआ की प्रशासन को घटना की कानो कान तक खबर नहीं हुई और न ही वहां प्रशासन का कोई नुमाइंदा नही पहुंचा।
श्रीगंगानगर में ढही दर्जनों मकानों की छत
वहीं श्रीगंगानगर के रायसिंहनगर ईलाके में शनिवार रात करीब यही माजरा देखने को मिला। रात साढे बारह बजे शुरु हुई तेज बारिश से ईलाके भर में भारी नुकसान पहुंचा है। गांवों में घरों की छतें गिर गई वहीं तेज बारिश से कई घरों की दिवारें गिर गई। हालांकि इस दौरान किसी भी व्यक्ति को किसी प्रकार के नुकसान की खबर नहीं है लेकिन ग्राम पंचायत सांवतसर में आधा दर्जन से अधिक भेड़ें दिवार के नीचे गिरने से मर गई। रातभर चली भारी बरसात के बीच ग्रामीण ईलाकों में भारी नुकसान पहुंचा है, प्रशासन ने एहतियात के तौर पर ग्राम सचिवों को ग्राम पंचायतों में ही रहने के निर्देश दिए है, ग्रामीणों को कच्चे मकानों के मामलों में सावधानी बरतने के निर्देश दिए है। आधा दर्जन से अधिक ग्राम पंचायतों में सडक़ें, सामुदायिक भवन व जोहड़ों की दीवारें गिर गई। कई जगहों पर मोहल्ल्ले पानी से घिर गए
Published on:
22 Jul 2018 06:50 pm
