29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बजट से उम्मीद : बजट में अलवर के भिवाड़ी को मिल सकता है एसपी ऑफिस का तोहफा, सीएम गहलोत कर चुके हैं घोषणा

rajasthan budget 2019 : बजट में अलवर के भिवाड़ी में एसपी ऑफिस की आधिकारिक घोषणा हो सकती है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अलवर

•

image

Hiren Joshi

•

Updated: 9 Jul 2019, 6:01 PM IST

rajasthan budget : Bhiwadi SP Office declaration in rajasthan budget

बजट से उम्मीद : बजट में अलवर के भिवाड़ी को मिल सकता है एसपी ऑफिस का तोहफा, सीएम गहलोत कर चुके हैं घोषणा

अलवर. राजस्थान सरकार बुधवार को पहला बजट पेश करेगी। केन्द्रीय बजट के बाद प्रदेश सरकार का बजट पेश होगा। अलवर के लोगों को बजट से काफी उम्मीदें है। बजट में अलवर जिले में दूसरा पुलिस अधीक्षक कार्यालय की घोषणा हो सकती है। अलवर जिले में दूसरा पुलिस अधीक्षक कार्यालय भिवाड़ी में खोला जाना है। इसकी घोषणा मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पहले ही कर चुके हैं। अलवर में बढ़ रहे अपराध के बाद अशोक गहलोत ने भिवाड़ी में एसपी ऑफिस खोलने की घोषणा की थी।

थानागाजी गैंगरेप के बाद लिया फैसला

अलवर जिले के बहुचर्चित थानागाजी गैंगरेप केस के बाद अशोक गहलोत, राहुल गांधी सहित अन्य नेता थानागाजी पहुंचे थे, वहां सीएम गहलोत ने भिवाड़ी में दूसरा पुलिस अधीक्षक कार्यालय खोलने की घोषणा की थी।

जिले में लंबे समय से थी दो एसपी की मांग

अलवर जिले में अधिक अपराध होने के कारण जिले में लंबे समय से दो पुलिस अधीक्षक लगाने की मांग थी। अलवर जिला काफी बड़ा है। यहां मेवात, मीणावाटी, राठ क्षेत्र और हरियाणा की सीमा से लगता हुआ भिवाड़ी है। ये सभी दूरी पर भी है। ऐसे में भिवाड़ी में एक पुलिस अधीक्षक लगाने की मांग लंबे समय से थी। इसकी वजह हरियाणा से होने वाली गोतस्करी, लूट-पाट आदि की घटनाएं हैं।

अपराध के कारण अलवर राष्ट्रीय सुर्खियों में रहा

पिछले कुछ सालों से अलवर जिला अपराध के कारण राष्ट्रीय सुर्खियों में रहा। यहां पहलू खां मॉब लिंचिंग, रकबर मॉब लिंचिंग, गोतस्करी, फलाहारी गैंग रेप, थानागाजी गैंग रेप जैसे कई बड़े मामले सामने आए, जिससे लगा कि यहां दो पुलिस अधीक्षक लगाने की जरूरत है।