10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान चुनाव: पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा प्रदेश में 15 लाख नौकरी देने का वादा करने वाली सरकार पूरी तरह फेल, पीएम मोदी को लेकर दिया यह बयान

राजस्थान चुनाव 218: पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा प्रदेश में 15 लाख नौकरी देने का वादा करने वाली सरकार पूरी तरह फेल, पीएम मोदी को लेकर दिया यह बयान
2 min read
Google source verification

अलवर

image

Hiren Joshi

Nov 29, 2018

Rajasthan Government Totally Fail In Giving Employment Says Gehlot

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा प्रदेश में 15 लाख नौकरी देने का वादा करने वाली सरकार पूरी तरह फेल, पीएम मोदी को लेकर दिया यह बयान

विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बुधवार को अलवर व भरतपुर में चुनावी सभाओं में भाजपा के शीर्ष नेताओं को करारा जवाब देते हुए कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार हर मोर्चे पर फेल हो गई है। हर क्षेत्र में समस्याओं से परेशान जनता चुनाव में सरकार को सबक सिखा देगी।

उन्होंने अलवर जिले में राजगढ़ लक्ष्मणगढ़ विधानसभा क्षेत्र के माचाड़ी में कांग्रेस प्रत्याशी जौहरी लाल मीणा के समर्थन में आयोजित चुनावी सभा में कहा कि प्रदेश में 15 लाख नौकरी देने का वादा करने वाली भाजपा सरकार राजस्थान में पूरी तरह फेल हो गई। बेरोजगारी के कारण अलवर जिले में चार युवकों की ओर से ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या करने को सरकार की नाकामी बताया। भाजपा के नेताओं को जवाब देते हुए कहा कि देश की आजादी की जंग में आरएसएस व बीजेपी के किसी भी व्यक्ति की अंगुली भी कटी है क्या। उल्टा इनके कई लोग अंग्रेजों की मुखबिरी का कार्य करते थे।

अब हमसे पूछते है कांग्रेस ने देश में 70 साल में क्या किया? कांग्रेस ने 70 सालों में देश को अखंड रखा। एक रखा व मजबूत लोकतंत्र की स्थापना की। अब प्रदेश में कांग्रेस के राज में गरीब को चार हजार की बजरी 40 हजार में खरीदनी पड़ रही है। वसुंधरा की गौरव यात्रा में उनकी विदाई तय हो गई थी। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी पर भी प्रहार करते हुए कहा कि वे काला धन वापस लाने वाले चुप हैं।

चौकीदार चुप रहता है

बानसूर कस्बे में गहलोत ने कहा कि भाजपा की सरकार अजीत डोभाल, आरएसएस ओर अमित शाह के इशारे पर चलती है। तभी तो अमित शाह के बेटे सम्पत्ति बढऩे पर देश का चौकीदार चुप रहता है। प्रदेश की मुख्यमंत्री भी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के सामने झुकती है। हमने कहा कि जनता के सामने झुकती तो जनता सिर माथे पर बैठाती। ऐसे हालात पैदा कर दिए किसान आत्महत्या कर रहे हैं। गहलोत ने कहा कि भाजपा ने उनकी सरकार की योजनआों को बंद कर दिया लेकिन कांग्रेस की सरकार वापस आने पर चालू योजनाओं पर जारी रखेंगे। यही कांग्रेस व भाजपा की सरकारों में अन्तर है। भाजपा खुद 75 दिन में अपना प्रदेशाध्यक्ष नहीं बना पाए और हमसे पूछ रहे हैं। आपसी फूट भाजपा में है। कांग्रेस पार्टी एकजुट होकर चुनाव मैदान में है।