9 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजस्थान-हरियाणा बॉर्डर पर है भिवाड़ी पुलिस का पूरा ध्यान, 400 से अधिक पुलिस अधिकारी और जवान ड्यूटी पर तैनात

आंदोलन की गंभीरता को देखते हुए भिवाड़ी जिला पुलिस की ओर से करीब 400 पुलिस अधिकारी और जवानों को शाहजहांपुर बॉर्डर पर ड्यूटी में तैनात किया हुआ है। इसके अलावा आपात स्थिति को मद्देनजर रखते हुए करीब 350 से 400 पुलिसकर्मियों को रिजर्व जाप्ते के रूप में अलर्ट मोड पर रखा हुआ है।

less than 1 minute read
Google source verification

अलवर

image

Lubhavan Joshi

Dec 25, 2020

Rajasthan Haryana Border: Bhiwadi Police Controlling Kisan Aandolan

राजस्थान-हरियाणा बॉर्डर पर है भिवाड़ी पुलिस का पूरा ध्यान, 400 से अधिक पुलिस अधिकारी और जवान ड्यूटी पर तैनात

अलवर. साल के अंत में पुलिस का जोर लम्बित प्रकरणों के निपटाने में रहता है, लेकिन भिवाड़ी जिला पुलिस को पूरा फोकस इस वक्त राजस्थान-हरियाणा बॉर्डर पर चल रहे किसान आंदोलन पर है। जिसके कारण भिवाड़ी पुलिस को लम्बित प्रकरणों के निस्तारण में परेशानी आ रही है।

केन्द्र सरकार के कृषि कानून बिल के विरोध में राजस्थान-हरियाणा बॉर्डर पर शाहजहांपुर के निकट पिछले करीब 14 दिनों से किसान आंदोलन चल रहा है। हजारों किसानों की भीड़ बॉर्डर पर जुटी हुई है। आंदोलन की गंभीरता को देखते हुए भिवाड़ी जिला पुलिस की ओर से करीब 400 पुलिस अधिकारी और जवानों को शाहजहांपुर बॉर्डर पर ड्यूटी में तैनात किया हुआ है। इसके अलावा आपात स्थिति को मद्देनजर रखते हुए करीब 350 से 400 पुलिसकर्मियों को रिजर्व जाप्ते के रूप में अलर्ट मोड पर रखा हुआ है। ऐसे में साल के अंतिम महीने में लम्बित प्रकरणों के निस्तारण में पुलिस को काफी अड़चनें आ रही हैं।

48 प्रतिशत मामले हैं लम्बित

भिवाड़ी पुलिस जिले में करीब 48 प्रतिशत मामले में लम्बित हैं। इनमें से 35 प्रतिशत मामलों में पुलिस अनुसंधान लम्बित हैं, जबकि 13 प्रतिशत मामलों में पुलिस अपनी जांच पूरी कर चुकी है। जिन मामलों में अनुसंधान पूरा हो चुका है। उनमें विभिन्न कारणों के चलते पुलिस न्यायालयों में चालान और एफआर पेश नहीं कर पा रही है। आंदोलन में मुस्तैद है पुलिसराजस्थान-हरियाणा बॉर्डर पर शाहजहांपुर में चल रहे किसानों आंदोलन के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए भिवाड़ी पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद है।

बॉर्डर पर पर्याप्त पुलिस जाप्ता लगाया हुआ है तथा रिजर्व जाप्ते को अलर्ट किया हुआ है। बीच-बीच में समय मिलने पर लम्बित प्रकरणों का निस्तारण भी कराया जा रहा है। - राममूर्ति जोशी, पुलिस अधीक्षक, भिवाड़ी।