5 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भाजपा का झंडा लगी गाड़ी से सिविल ड्रेस मे यूपी पहुंची राजस्थान पुलिस के जवानों की कर दी जमकर पिटाई, इस तरह बचाई जान

https://www.patrika.com/alwar-news/

2 min read
Google source verification

अलवर

image

Prem Pathak

Aug 20, 2018

Rajasthan Police Beaten In Govardhan UP

भाजपा का झंडा लगी गाड़ी से सिविल ड्रेस मे यूपी पहुंची राजस्थान पुलिस के जवानों की कर दी जमकर पिटाई, इस तरह बचाई जान

गोवर्धन. गांव आन्यौर में रविवार दोपहर वांछित आरोपी को पकडऩे आई राजस्थान के कठूमर थाने की पुलिस को ग्रामीणो ने घेर लिया। सिविल ड्रेस में पकड़े आरोपी से मारपीट करने से भडक़े ग्रामीणों ने पुलिसकर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर मारपीट की। घटना के दौरान आरोपी के बच निकलने पर पुलिस ने गांव की महिला प्रधान व उसके पति सहित 10-15 जनों के खिलाफ गोवर्धन थाने मे रिपोर्ट दर्ज कराई है। प्रत्यक्षदर्शियों का दावा है कि सिविल ड्रेस में पुलिसकर्मी भाजपा का झंडा लगी स्कार्पियों से आए थे इसलिए ग्रामीण अपहरण की आशंका पर आक्रोशित हो गए।

जानकारी के अनुसार राजस्थान के कठूमर थाने में जानलेवा हमले में वांछित आरोपी को पकडऩे कठूमर थाने के एसआई राम मीना मय सिविल पुलिसकर्मियों के आन्यौर पहुंचे थे। गांव प्रधान पति सतीश के ऑफिस के सामने बैठे वांछित आरोपी पप्पू पुत्र श्याम लाल राजपूत निवासी तसई को स्कार्पियो में से उतरे सिविल ड्रेसधारियों ने पकड़ लिया तथा जबरन गाड़ी में डालकर ले जाने लगे। आरोपी के विरोध करने पर मारपीट शुरू कर दी। ग्रामीण समझ नहीं सके और सिविल वर्दी में आए पुलिसकर्मियों के साथ हाथापाई कर दी। साथ ही आरोपी को भी भगा दिया। घटना की सूचना पर गोवर्धन थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

निरीक्षक गोवर्धन विनोद कुमार ने बताया कि कठूमर थाने के एसआई राम मीना ने बताया है कि वह अपने यहां वांछित आरोपी पप्पू पुत्र श्याम लाल राजपूत तसई जो कि जानलेवा हमले के अभियोग 2017 में कठूमर थाने में वांछित चल रहा है उसका पीछा करते हुए उसे पकडऩे आए थे। एसआई की तहरीर पर आरोपी पप्पू पुत्र श्यामलाल, सुभाष पुत्र नरेश निवासी तसई सहित सतीश पुत्र दौलतराम, नरेश, लक्ष्मन एवं वीरेन्द्र पुत्र दौलतराम व गांव प्रधान गुड्डी पत्नी सतीश निवासी आन्यौर सहित 10 से 15 लोगों के विरूद्ध जानलेवा हमला करने, सरकारी कार्य में बाधा डालने, नेम प्लेट छीन लेने, मारपीट करने का मामला दर्ज किया गया है।