10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा से पहले आई यह बड़ी काम की खबर, नहीं पढ़ी तो बाद मे होगा पछतावा

राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा से पहले बड़ी खबर आई है, जो अभ्यर्थियों के लिए बड़ी काम की है।
2 min read
Google source verification

अलवर

image

Prem Pathak

Jul 12, 2018

Rajasthan Police constable bharti 2018 news in hindi

राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा से पहले आई यह बड़ी काम की खबर, नहीं पढ़ी तो बाद मे होगा पछतावा

अलवर. आगामी 14 व 15 जुलाई को आयोजित होने वाली पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा-2018 में अभ्यर्थियों को कड़ी परीक्षा से गुजरना पड़ेगा। अभ्यर्थियों को जूते-चप्पल परीक्षा केन्द्र के बाहर उतारने पड़ेंगे। अर्थात अभ्यर्थियों को नंगे पैर परीक्षा देनी पड़ेगी। वहीं, परीक्षा के दौरान लघुशंका की अनुमति भी नहीं होगी।

इतना ही नहीं परीक्षा के दौरान महिलाओं व युवतियों का बालों में पिन, बैज, फूल आदि लगाना भी वर्जित रहेगा। अभ्यर्थी पूरी व मुड़ी आस्तीन की शर्ट भी नहीं पहन सकेंगे। यदि वे पूरी आस्तीन की शर्ट पहनकर आए तो परीक्षा केन्द्र में कैंची से उनकी शर्ट की आधी बाजू काट दी जाएगी। उन्हें परीक्षा कक्ष में प्रवेश से पूर्व ही पानी पिलाया जाएगा। यानि परीक्षा केन्द्र में उन्हें पीने के लिए पानी भी नहीं मिलेगा। परीक्षा अवधि में लघुशंका जाने की अनुमति भी नहंी मिलेगी। पुलिस विभाग की इन बंदिशों से परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों की तबीयत बिगडऩे का अंदेशा भी बना रहेगा।

दरअसल, परीक्षा में कई अभ्यर्थी ऐसे भी होंगे, जिन्हें पथरी आदि की शिकायत होगी। ऐसे में वे बिना टायलेट जाए कैसे रहेंगे? यह देखने का विषय रहेगा।

हालांकि पुलिस विभाग की ओर से यह सख्ती परीक्षा के दौरान नकल आदि को रोकने को लेकर की गई है। महानिरीक्षक पुलिस (भर्ती) के अनुसार परीक्षा में प्रवेश के लिए अभ्यर्थियों को मूल प्रवेश पत्र के साथ-साथ एक फोटो युक्त आईडी भी दिखानी होगी। परीक्षा समाप्त होने पर ओआरएम सीट सौंपने के बाद ही परीक्षा कक्ष छोडऩे की अनुमति मिलेगी। परीक्षा केन्द्र पर मोबाइल, केलकुलेटर, ब्लूटूथ या अन्य कोई इलेक्ट्रोनिक उपकरण घड़ी, चेन, अंगूठी, कान के टॉप्स, लॉकेट, पर्स आदि ले जाना वर्जित रहेगा।

जिले में परीक्षा में बैठेंगे 1.20 लाख अभ्यर्थी

13 हजार 142 पदों पर आयोजित पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में अकेले अलवर जिले में ही लगभग 1 लाख 20 हजार अभ्यर्थी बैठेंगे। जिला पुलिस अधीक्षक राहुल प्रकाश ने बताया कि परीक्षा के लिए अलवर जिले में 53 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं। इन केन्द्रों पर दोनों दिन दो-दो पारियों में परीक्षा होगी। परीक्षा के दौरान नकल आदि रोकने के विशेष प्रबंध किए गए हैं।

रोडवेज बसों में देना पड़ेगा किराया

पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को रोडवेज बसों में किराए में कोई छूट देय नहीं होगी। रोडवेज अधिकारियों के अनुसार पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर तरह-तरह के मैसेज चल रहे हैं, जिनमें कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों को रोडवेज बसों में नि:शुल्क यात्रा की बात प्रसारित की जा रही है। जो कि पूर्णतया गलत है।

ऐसे डाउनलोड कर सकते हैं प्रवेश पत्र

जिला पुलिस अधीक्षक के अनुसार जिन अभ्यर्थियों की आईडी गुम हो गई है अथवा वे अपनी एसएसओ आईडी भूल गए हैं। ऐसे अभ्यर्थी राजस्थान पुलिस की बेवसाइट पर अपना आवेदन क्रमांक व जन्मतिथि अंकित कर प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।