8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अलवर में राकेश टिकैत के काफिले पर हमला, पथराव कर गाड़ी के शीशे तोड़े, गुस्साए लोगों ने मौके पर लगाया जाम

Rakesh Tikait Latest News: किसान नेता राकेश टिकैत के काफिले पर अलवर में हमले का प्रयास किया गया। उनकी गाड़ी के शीशे भी तोड़े गए।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अलवर

•

image

Lubhavan Joshi

•

Updated: 2 Apr 2021, 5:47 PM IST

Rakesh Tikait: Attack On Rakesh Tikait's Convoy At Alwar

अलवर में राकेश टिकैत के काफिले पर हमला, पथराव कर गाड़ी के शीशे तोड़े, गुस्साए लोगों ने मौके पर लगाया जाम

अलवर. Rakesh Tikait: भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता और किसान आंदोलन के बड़े चेहरे राकेश टिकैत पर शुक्रवार को अलवर जिले के ततारपुर चौराहे पर हमले का प्रयास किया गया। वे अलवर के हरसौली में किसान सभा को सम्बोधित कर बानसूर में किसान सभा के लिए जा रहे थे, तभी शाम करीब साढ़े 4 बजे अज्ञात लोगों ने उनकी गाडी के ऊपर पथराव कर दिया और लाठी-डंडों से उनकी गाड़ी के शीशे तोड़ डाले। हमले में राकेश टिकैत को चोट नहीं आई, उन्हें दूसरी गाड़ी में बानसूर के लिए रवाना कर दिया। पुलिस ने मौके से दो जनों को हिरासत में लिया है।

मौके पर लगाया जाम

टिकैत पर हमले के बाद ततारपुर चौराहे पर उनके समर्थकों ने जाम लगा दिया है। टिकैत पर हमले के बाद उनके समर्थकों में रोष है। बानसूर में सभा के बाद उनके समर्थक ततारपुर चौराहे पर जाम लगाएंगे। वहीं मौके पर पुलिस के आलाधिकारी भी पहुंच रहे हैं। पुलिस की टीम हमलावरों की पड़ताल करने में जुट गई है। वहीं दो संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है।

हरसौली से बानसूर जा रहे थे टिकैत

किसान नेता राकेश टिकैत की शुक्रवार को अलवर के हरसौली और बानसूर में किसान पंचायत थी। हरसौली में सभा को सम्बोधित करने के बाद वे बानसूर जा रहे थे, तभी उनके ऊपर हमला हो गया। पथराव में दो अन्य गाड़ियों के शीशे भी टूटे हैं।