30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan Election : अलवर की रामगढ़ सीट से बसपा प्रत्याशी लक्ष्मण सिंह चौधरी का गुरुवार सुबह निधन, अब 199 सीटों पर ही हो सकते हैं चुनाव

https://www.patrika.com/alwar-news/
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अलवर

•

image

Hiren Joshi

•

Updated: 29 Nov 2018, 9:28 AM IST

Ramgarh BSP Candidate Lakshman Singh Dies Due To Heart Attack

अलवर की रामगढ़ सीट से बसपा प्रत्याशी लक्ष्मण सिंह चौधरी की मौत, अब 199 सीटों पर ही हो सकते हैं चुनाव

अलवर के रामगढ़ विधानसभा सीट से बसपा प्रत्याशी लक्ष्मण सिंह चौधरी का आकस्मिक निधन हो गया। उन्होंने आज सुबह अलवर में अंतिम सांस ली। लक्ष्मण सिंह चौधरी अलवर के एनईबी में रहते थे। लक्ष्म्ण सिंह चौधरी की उम्र 62 वर्ष थी। उनकी मौत की वजह हार्ट अटैक से होनी बताई जा रही है। रामगढ़ से बसपा प्रत्याशी लक्ष्मण सिंह चौधरी मूल रूप से अलवर के लक्ष्मणगढ़ तहसील के सूरजगढ़ गांव के निवासी हैं। लक्ष्मण सिंह चौधरी के दो पुत्र हैं। एक का नाम विजय सिंह है, और दूसरे का महेन्द्र सिंह हैं। उनके निधन के बाद अब रामगढ़ विधानसभा सीट पर चुनाव स्थगित होने की संभावना है। उनके निधन की जानकारी मिलते ही जिला निर्वाचन अधिकारी ने इस पर रिपोर्ट मंगवाई है। यह रिपोर्ट चुनाव अयोग को भेजी जाएगी। चुनाव प्रचार के दौरान प्रत्याशी के निधन के कारण अब इस विधानसभा क्षेत्र का चुनाव स्थगित हो सकता है। रामगढ़ से लगातार दो चुनाव हारने के बाद फजरू खां का टिकट काटकर बसपा ने इस बार लक्ष्मण सिंह चौधरी को अपना प्रत्याशी बनाया था। लेकिन अब इनकी मौत होने के बाद राजस्थान में 199 सीटों पर ही चुनाव होने की संभावना है।

रामगढ़ विधानसभा सीट हमेशा से चर्चा में रही है। पहले विधायक ज्ञानदेच आहूजा के बयानों के कारण, उसके बाद मॉब लिंचिंग के कारण रामगढ़ सुर्खियों में रहा था। अब राजस्थान की इस हॉट सीट पर बसपा प्रत्याशी का निधन होने के बाद यहां राजस्थान की अन्य सीटों से अलग चुनाव होने की संभावना है।