25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान में यहां सगे ताऊ के लड़के ने चार साल की मासूम से किया बलात्कार, लहू लुहान हालत में अस्पताल में भर्ती कराया

राजस्थान में इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक भाई ने अपने चाचा की लड़की से बलात्कार कर दिया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अलवर

•

image

Lubhavan Joshi

•

Updated: 27 Jun 2020, 2:38 PM IST

Rape In Alwar: Four year Old Minor Girl Rape In Alwar

राजस्थान में यहां सगे ताऊ के लड़के ने चार साल की मासूम से किया बलात्कार, लहू लुहान हालत में अस्पताल में भर्ती कराया

अलवर. जिले के एक ग्रामीण क्षेत्र में शुक्रवार रात साढे चार साल की बालिका से बलात्कार का सनसनीखेज मामला सामने आया है। शर्मनाक बात यह है कि इस वारदात को पीड़ित के भाई ने अंजाम दिया है। आरोपी पीड़ित बालिका के सगे ताऊ का लड़का है। पुलिस ने 15 वर्षीय नाबालिग आरोपी को निरुद्ध कर लिया है।

थानाधिकारी ने बताया कि पीड़ित बालिका के पिता ने शुक्रवार देर शाम रिपोर्ट दी कि उसके बड़े भाई के 15 वर्षीय लड़के ने शुक्रवार शाम उसकी साढे चार वर्षीय बालिका से बलात्कार किया। इससे पीड़ित बालिका ने गुप्तांगों में भी चोट आई है। पुलिस को उसके कपड़ों पर भी खून के निशान मिले हैं। पुलिस ने पीड़ित नाबालिग बालिका का मेडिकल करा अलवर रैफर कर दिया है। पुलिस ने नाबालिग आरोपी को निरुद्ध कर लिया है। थानाधिकारी ने बताया कि आरोपी पढ़ा लिखा नहीं है और ना ही स्कूल जाता है, आरोपी ने पुलिस पूछताछ में बलात्कार की वारदात करना कबूली है। पुलिस ने मामले में कानूनी कार्रवाई शुरु कर दी है।