रवि कुमार गोयल आरएएस से पूर्व भी कई परीक्षाएं उत्तीर्ण कर चुके हैं। उन्होंने गेट, एसआरफ, जेआरएफ, यूजीसी नेट परीक्षाएं उत्तीर्ण की हैं। इसके आलावा पीएचडी भी कर चुके हैं। बायोटेक में एमएससी कर चुके हैं। रवि के पिता हरि प्रसाद गोयल व्यवसायी और माता संतोष गोयल गृहणी हैं। रवि मूल रूप से लक्ष्मणगढ़ के मौजपुर गांव से हैं। उनका परिवार अलवर शहर के स्कीम नंबर दो में रह रहा है। रवि के दो बड़ी बहनें और एक छोटा भाई है। उनकी सफलता के बाद परिवार में हर्ष का माहौल है। उनके परिणाम की खबर सुनते ही बधाइयों और शुभकामनाओं के सन्देश आने लगे।