6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मिड डे मील: बच्चे स्कूल नहीं आ रहे, उनके हिस्से का राशन घर भिजवाने की तैयारी

कोरोना के कारण सरकारी स्कूल में बच्चे नहीं आ रहे हैं। ऐसे में उनके हिस्से का राशन उनके घर भिजवाने की तैयारी है।

2 min read
Google source verification

अलवर

image

Lubhavan Joshi

Nov 28, 2020

Ration To Be Sent On Student Houses On Behalf Of Mid Day Meal

मिड डे मील: बच्चे स्कूल नहीं आ रहे, उनके हिस्से का राशन परिवार को देने की तैयारी

अलवर. अलवर जिले के 2 लाख से अधिक स्कूली विद्यार्थियों को उनके अभिभावकों को उनके हिस्से का राशन दिया जाएगा। यह मिड डे मील में मिलने वाले सितम्बर से अक्टूबर माह का राशन होगा। अलवर जिले में 2 लाख 87 हजार 800

विद्यार्थियों को यह राशन दिया जाएगा। यह दो माह का राशन कुल 49 दिनों का माना गया है जिसमें
जुलाई व अगस्त का पूरे विद्यार्थियों को अभी तक नहीं मिला-

इससे पहले स्कूली विद्यार्थियों को जुलाई व अगस्त माह का मिड डे मील का राशन दिया गया था। यह राशन गेहूं व चावल वितरित किया जाना था। अलवर जिले में यह राशन कक्षा 1 से आठवीं तक के विद्यार्थियों को दिया जाता है। अगस्त व सितम्बर माह का राशन अभी तक खाद्य सप्लायर की ओर से स्कूलों तक नहीं पहुंचाया गया है जिसके चलते सभी विद्यार्थियों को अभी तक यह राशन नहीं मिल पाया है। अलवर जिले में कुल 2 लाख 87 हजार 800 विद्यार्थियों को यह राशन मिलना है लेकि जुलाई व अगस्त माह का एक लाख 5 हजार 440 विद्यार्थियों को ही राशन मिला है। यह कुल विद्यार्थियों का 38. 30 प्रतिशत है। लाभान्वित होने वाले विद्यार्थियों में कक्षा 1से पांचवी तक में कुल 1 लाख 94 हजार 646 तथा कक्षा 6 से आठवीं तक के विद्यार्थी कुल 93 हजार 154 हैं।

इस ब्लॉक में इतने विद्यार्थी-

अलवर में 5 हजार 898, बानसूर में 17 हजार 228, बहरोड़ में 7 हजार 995, कठूमर मे 16 हजार 937, किशनगढ़बास में 27 हजार 922, कोटकासिम में 9 हजार 374, लक्ष्मणगढ़ में 26 हजार 411 , मुंडावर में 12137, नीमराणा में 6 हजार 417, राजगढ़ में 14 हजार 153, रामगढ़ में 33 हजार 534, रैणी में 11 हजार 587, थानागाजी मे 20 हजार 565, तिजारा 39 हजार 757 व उमरैण में 23 हजार 826 विद्याथी हैं।

जल्दी पहुंचाने की तैयारी-

कई स्कूलों में जुलाई व अगस्त माह का मिड डे मील का राशन अभी तक नहीं पहुंचा है जिसे शीघ्र पहुंचाया जाएगा। इसमें स्पलायर की लापरवाही है जिसे नोटिस दिया गया है।
- नेकीराम, जिला शिक्षा अधिकारी, प्रारम्भिक, अलवर।