29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दीपावली से पहले कब रहेगा पुष्य नक्षत्र, कब होगी खरीददारी, पढे यह खबर

4 और 5 नवंबर को रहेगा रवि पुष्य नक्षत्र, अहोई अष्टमी रहने से बना रहा विशेष योग अलवर. दीपावली और धनतेरस से पहने आने वाला रवि पुष्य नक्षत्र इस बार शनिवार व रविवार को दो दिन रहेगा। खास बात यह है कि रवि पुष्य नक्षत्र के साथ साथ इस दिन अहोई अष्टमी का भी योग बन रहा है। इससे इस दिन होने वाली खरीदददारी बहुत अच्छी मानी जाती है। इसके चलते व्यापारियों ने इस दिन के लिए खास तैयारी की है। इस दिन होने वाली खरीददारी के लिए व्यापारियों को बहुत फायदा होगा।बाजार सजकर तैयार , जमकर
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अलवर

•

image

Ramkaran Katariya

•

Updated: 3 Nov 2023, 4:31 PM IST

दीपावली से पहले कब रहेगा पुष्य नक्षत्र, कब होगी खरीददारी, पढे यह खबर

दीपावली से पहले कब रहेगा पुष्य नक्षत्र, कब होगी खरीददारी, पढे यह खबर


बाजार सजकर तैयार , जमकर होगी खरीददारी
नक्षत्र के आने में अब एक ही दिन शेष बाजारों में इस दिन होने वाली खरीददारी के लिए पूरी तैयारी कर ली है। अलवर के होपसर्कस बाजार में दुकानों को सजाया जा रहा है। प्रतिष्ठानों को रंग बिरंगी रोशनी की गई है। माल का अतिरिक्त स्टॉक मंगवाया गया है। ग्राहकों के स्वागत का भी इंतजाम किया गया हैं। इस दिन इलेक्टि्रक आइटम, ऑटोमोबाइल, ज्वैलरी , रेडीमेड गारमेंट आदि के साथ साथ रियल स्टेट का कारोबार दोगुना हो जाएगा।

पंडित तपेश अवस्थी ने बताया कि इस बार रवि पुष्य नक्षत्र का योग शनिवार से प्रारंभ होकर रविवार तक रहेगा। शनिवार को प्रात: 7 बजकर 57 मिनट पर प्रारंभ होगा ओर रविवार को प्रात: 10.25 तक रहेगा। इस दिन अहाई अष्टमी की पूजा भी है। जो कि धनतेरस की तरह खरीददारी का शुभ मुहूर्त है। इसलिए जो भी वसतु खरीदी जाएगी। इस दिन गृह प्रवेश , भूमि पूजन, सोना चांदी की खरीददारी शुभ होती है।

-------