6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शाहजहांपुर: कृषि कानून के विरोध में दिल्ली कूच को लेकर हनुमान बेनीवाल ने दिया बड़ा बयान

RLP Chief हनुमान बेनीवाल ने कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली कूच को लेकर बयान दिया है।

less than 1 minute read
Google source verification

अलवर

image

Lubhavan Joshi

Dec 27, 2020

RLP Chief Hanuman Beniwal Statement On Delhi March Against Farm Bills

शाहजहांपुर: कृषि कानून के विरोध में दिल्ली कूच को लेकर हनुमान बेनीवाल ने दिया बड़ा बयान

अलवर. दिल्ली कूच की योजना को लेकर बेनीवाल ने प्रेसवार्ता में कहा कि बॉर्डर पर जबरन घुसकर कानून को हाथ मे लेना उनका मकसद नहीं है। किसान आंदोलन को लेकर उनकी और से कोई हिंसात्मक कार्रवाई नहीं की जाएगी। किसान मोर्चा के आदेशानुसार शांतिपूर्वक आंदोलन का हिस्सा बन केन्द्र सरकार को कृषि बिलों को वापस लेने के लिए विवश किया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि गैरकानूनी तरीका अपना कर दिल्ली कूच के लिए उन्हें तैयार कर किसान आंदोलन को तोडऩे का काम कांग्रेस और भाजपा उनके सिर मंढना चाह रही है। जबकि वह व उनकी पार्टी की ओर से गैरकानूनी आंदोलन नहीं किया जाएगा।

बेनीवाल ने कहा कि किसान आंदोलन का लाभ पाने के लिए राजनीति चमकाने के प्रयास को लेकर कांग्रेस से कभी समझौता उनकी पार्टी द्वारा नहीं किया जाएगा।
सभा को उनकी पार्टी की महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष स्पर्धा चौधरी, विधायक नारायणसिंह बेनीवाल, विधायक इन्द्रा बावरी, राजूराम खोजा, पुखराज गर्ग, रोहित गुर्जर ले संबोधित किया।

उपचुनाव में अपनी पार्टी प्रत्याशी खड़ा करने का ऐलान

बेनीवाल ने अपने पार्टी कार्यकर्ताओं व समर्थकों को संबोधित करते हुए राज्य में होने वाले तीनों उपचुनावों में अपने प्रत्याशी लड़ाने का ऐलान करते हुए संबन्धित विधानसभाओं में अपने कार्यकर्ताओं को प्रचार प्रसार मं लगने की बात कही।