26 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Rajasthan / Alwar / पर्यटकों से सरिस्का हुआ गुलजार, दिसंबर में रहेगा हाउसफुल

पर्यटकों से सरिस्का हुआ गुलजार, दिसंबर में रहेगा हाउसफुल

सरिस्का पर्यटकों के आने से गुलजार है। बाघों की लगातार हो रही साइङ्क्षटग के चलते देशी-विदेशी पर्यटकों की यहां चहलकदमी बढ़ी है। रोजाना 300 से 400 पर्यटक बाघों का दीदार करने के लिए अभयारण्य में पहुंच रहे हैं। वीकेंड पर यह संख्या 500 का आंकड़ा छू रही है। साल के आखिरी महीने दिसंबर में अभयारण्य फुल रहने की संभावना है। जनवरी में भी बड़ी संख्या में लोग यहां पहुंचेंगे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अलवर

•

image

Pradeep kumar yadav

•

Updated: 27 Nov 2024, 6:18 PM IST

बाघों की साइङ्क्षटग के कारण बढ़ रहा है रुझान, अभी जंगल में हैं 42 बाघ, यह सीजन माना जाता है पीक
रोजाना 400 और वीकेंड पर 500 पहुंच रही है संख्या
अलवर. सरिस्का पर्यटकों के आने से गुलजार है। बाघों की लगातार हो रही साइङ्क्षटग के चलते देशी-विदेशी पर्यटकों की यहां चहलकदमी बढ़ी है। रोजाना 300 से 400 पर्यटक बाघों का दीदार करने के लिए अभयारण्य में पहुंच रहे हैं। वीकेंड पर यह संख्या 500 का आंकड़ा छू रही है। साल के आखिरी महीने दिसंबर में अभयारण्य फुल रहने की संभावना है। जनवरी में भी बड़ी संख्या में लोग यहां पहुंचेंगे। इसे चलते सरिस्का प्रशासन तैयारियों में जुटा है। पर्यटकों की संख्या बढऩे पर अतिरिक्त गाडिय़ां भी जंगल की सैर के लिए भेजी जा सकती हैं।
सरिस्का एक अक्टूबर को खुला था। यह सीजन पीक माना जाता है। शुरुआत अच्छी हुई। अधिकांश टिकट ऑनलाइन बुक हो रहे हैं। सरिस्का की ओर से अभी 30 गाडिय़ां जंगल में भेजी जा रही हैं, जिसमें 17 जिप्सी हैं। सीनियर गाइड विवेक कुमार का कहना है कि दिसंबर के दूसरे सप्ताह में पर्यटकों की संख्या बढऩा शुरू होती है, जो जनवरी तक बनी रहती है। स्कूलों की छुट्टियां आने पर लोग सपरिवार घूमने आते हैं। साथ ही नया साल मनाने के लिए भी पर्यटक बड़ी संख्या में आते हैं। ऐसे में इस बार भी उम्मीद है कि दिसंबर व जनवरी का माह पूरी तरह फुल रहेगा।
टाइगर की अब होने लगी साइङ्क्षटग
सरिस्का के जोन एक व दो में पर्यटकों को टाइगरों की साइङ्क्षटग होने लगी है। अक्टूबर में यह साइङ्क्षटग कम थी। अब आए दिन टाइगर दिख रहे हैं। सुबह-शाम ठंड होती है, लेकिन दोपहर में धूप खिलने से वन्यजीव खुले जंगल में विचरण करने आते हैं।अभी अभयारण्य में बाघों की संख्या 42 हैं, इसमें कुछ शावक भी शामिल हैं। इसके अलावा अन्य जंगली जानवर भी पर्यटकों को लुभा रहे हैं।