6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Sariska Tiger Reserve से जल्द मिलेगी खुशखबरी, युवा बाघों से सरिस्का के पुराने दिन लौटने की उम्मीद जगी

Sariska Tiger Reserve में बाघों की संख्या बढ़ रही है। अभी सरिस्का में बाघों का कुनबा 23 का है, इनमें ज्यादातर युवा बाघ- बाघिन या शावक हैं। वर्तमान में सरिस्का में 9 नर बाघ, 11 बाघिन तथा 3 शावक हैं।

2 min read
Google source verification

अलवर

image

Hiren Joshi

Nov 25, 2021

Tiger Reserve

Sariska Tiger Reserve

अलवर. युवा बाघों के उदय होने से सरिस्का बाघ परियोजना के पुराने दिन फिर लौटने की उम्मीद जगी है। अभी सरिस्का में बाघों का कुनबा 23 का है, इनमें ज्यादातर युवा बाघ- बाघिन या शावक हैं। वर्तमान में सरिस्का में 9 नर बाघ, 11 बाघिन तथा 3 शावक हैं।

सरिस्का बाघ परियोजना देश के नामचीन टाइगर रिजर्व में शुमार हो चुका है, यहां बाघों की संख्या बढऩे से देश विदेश में सरिस्का की ख्याति बढ़ी है। यही कारण है कि देश दुनिया के पर्यटक अब बाघ देखने के लिए सरिस्का का रूख करने लगे हैं।

बाघ विहिन होने की छवि धुली

बाघों का सफाया होने के बाद वर्ष 2005 में सरिस्का बाघ परियोजना को बाघ विहिन घोषित करना पड़ा था। इसका सरिस्का पर बुरा असर पड़ा और पर्यटकों ने भी मुंह मोड लिया। करीब तीन साल सरिस्का को बुरे दौर से गुजरना पड़ा। बाद में सरकार ने रणथंभौर से बाघों का सरिस्का में पुनर्वास कराया, लेकिन कुछ साल पुनर्वासित बाघ- बाघिन भी सरिस्का में बाघों का कुनबा नहीं बढ़ा सके, वहीं रणथंभौर से आए बाघ एसटी-1 को ग्रामीणों ने जहर देकर मार दिया। इससे सरिस्का फिर से पीछे चला गया। लेकिन बाद में सरिस्का में बाघ- बाघिनों के मेल से शावकों ने जन्म लिया और बाघों का कुनबा लगातार बढ़ता ही गया। सरिस्का में अब फिर से बाघों का कुनबा 23 तक पहुंचने से वर्ष 2005 में बाघ विहिन होने का दंश पूरी तरह धुुल चुका है।

बाघों के सफाए से पहले जितने बाघ हुए

सरिस्का में बाघों के सफाए से पहले वहां बाघों की संख्या 20 से 25 के बीच बताई जाती है। वर्तमान में सरिस्का में बाघों की संख्या 23 तक पहुंच चुकी है, वहीं एक युवा बाघिन रणथंभौर से और आनी है, जिसकी एनटीसीए से हरी झंडी मिल चुकी है। इस तरह सरिस्का अब फिर बाघ- बाघिनों से पूरी तरह आबाद हो चुका है।

अब बाघों की साइटिंग भी खूब हो रही

सरिस्का में बाघों का कुनबा बढऩे का लाभ यह हुआ कि पर्यटकों को अब बाघों की आसान साइटिंग होने लगी है। सरिस्का में इन दिनों कई बाघ, बाघिन ऐसे हैं जो कि आसानी से पर्यटकों को दिख जाते हैं। यही कारण है कि पर्यटक अब अन्य टाइगर रिजर्व का मोह छोड़ सरिस्का की ओर आकर्षित होने लगा है।

फैक्ट फाइल

सरिस्का में बाघों का कुनबा- 23
मेल बाघ- 9
फीमेल बाघ- 11
शावक- 3
मेल बाघ- एसटी- 6, 13, 15, 18, 20, 21, 23, 24, 25
फीमेल बाघ- एसटी- 2, 3, 7, 8, 9, 10, 12, 14, 17, 19, 22