दिल्ली से आए पर्यटकों का कहना था कि हम लोग बाघ देखने के लिए सरिस्का अभयारण्य क्षेत्र में सफारी के लिए आए थे। हमको बाघ नजदीक से नजर आया, इससे उनकी बाघ देखने की मुराद पूरी हो गई। बाघ देखने के लिए सुबह की जंगल सफारी में घूमने गए, जहां घाणका ट्रैक पर बाघ एसटी- 21 चहलकदमी करता हुआ नजर आया। बाघ उसके बाद में गर्मी होने के कारण बाद झाडिय़ों में ओझल हो गया। तेज गर्मियों में सरिस्का अभयारण्य क्षेत्र में बाघों की साइटिंग होने के कारण सैलानियों में उत्साह देखा गया।