टेंडर की रकम बढ़ाने पर जोर: सिंचाई विभाग के अनुसार मानसून का समय 15 जून से 30 सितम्बर तक रहेगा। जिले में बड़े 22 बांध तो सिंचाई विभाग के अंतर्गत आते हैं और 216 नगर परिषद और ब्लॉक केंद्रों के अंतर्गत आते हैं। इसकी मरम्मत की जिम्मेदारी नगर परिषद की होती है। सिंचाई विभाग की ओर से बांधों और तालाबों की मरम्मत के लिए गत वर्ष 39 लाख रुपए का टेंडर हुआ था, लेकिन इस साल दो लाख रुपए बढ़ाकर यह बजट 41 लाख का कर दिया है। यानी टेंडर की रकम बढ़ाने पर अफसरों का जोर रहा लेकिन काम कैसे जल्दी पूरा होना है, इस पर मंथन अब तक नहीं चल रहा।