6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शाहजहांपुर बॉर्डर पर किसानों ने बैरिकेटिंग तोड़कर दिल्ली की तरफ कूच किया, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

शाहजहांपुर बॉर्डर पर किसानों ने बेरिकेटिंग तोड़कर दिल्ली की तरफ कूच कर लिया। हरियाणा पुलिस ने जवाब में आंसू गैस के गोले छोड़े हैं।

2 min read
Google source verification

अलवर

image

Lubhavan Joshi

Dec 31, 2020

Shahjahanpur Border Farmers Break Barricading And March Towards Delhi

शाहजहांपुर बॉर्डर पर किसानों ने बैरिकेटिंग तोड़कर दिल्ली की तरफ कूच किया, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

अलवर. राजस्थान हरियाणा के शाहजहांपुर बॉर्डर पर कृषि कानूनों के विरोध में बैठे किसानों का गुरुवार को सब्र टूट गया और उन्होंने हरियाणा पुलिस के बैरिकेट तोड़कर दिल्ली की ओर कूच कर लिया। दोपहर करीब 2 बजे दो दर्जन से ज्यादा ट्रेक्टर में सवार करीब 150 किसानों ने हरियाणा पुलिस के भारी भरकम अवरोधक तोड़ दिए और हरियाणा की सीमा में घुस गए। जानकारी के अनुसार कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसानों में शामिल श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ के जीकेएस मोर्चा के किसानों के हरियाणा सीमा में प्रवेश किया। आखिरी ट्रैक्टर में सवार किसानों को हरियाणा पुलिस ने पकड़ लिया और उसके ट्रैक्टर की हवा निकालकर उसे हिरासत में ले लिया।

बॉर्डर पर थी शान्ति फिर मचा हड़कंप

दोपहर करीब दो बजे बॉर्डर पर शान्ति थी, अचानक कुछ ट्रैक्टर चालक एक साथ बॉर्डर की ओर कूच करने लगे। हरियाणा पुलिस हरकत में आती, इससे पहले करीब 30 ट्रैक्टर लोहे और पत्थर के बैरिकेट तोड़कर हरियाणा सीमा में दाखिल हो गए। उनके बैरिकेटिंग तोड़ते ही सीमा पर हड़कंप मच गया। हरियाणा पुलिस ने स्थिति नियंत्रण में करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े ।

किसानों ने हाथों से हटाए भारी पत्थर

हरियाणा पुलिस की ओर से किसानों को रोकने के लिए भारी पत्थर रखे हुए थे, लेकिन ट्रैक्टरों से उतरकर किसानों ने उन पत्थरों को एक तरफ कर दिया। किसानों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और किसान एकता जिंदाबाद के उद्घोष के साथ हरियाणा में दाखिल हुए। इस दौरान मंच से उनसे शान्ति रखने की अपील की गई, लेकिन उन्होंने अपील को अनसुना कर दिया और दिल्ली की तरफ कूच कर गए।

संयुक्त किसान मोर्चा ने किया विरोध

बॉर्डर पर अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठे संयुक्त किसान मोर्चा के पदाधिकारियों ने सर्वसम्मति के बगैर बैरिकेट तोड़कर दिल्ली की तरफ कूच करने का विरोध किया है। संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से कहा गया है कि वे फ़िलहाल ऐसा कोई कदम नहीं उठाएंगे, जिससे कानून का उल्लंघन हो। वहीं किसानों के नेता राकेश टिकैत शाहजहांपुर में सभा स्थल पर पहुंचे हैं।