
पालिका उपाध्यक्ष को गोली मारने वाले शार्प शूटर चिंटू की पुलिस कस्टडी में मौत
उपाध्यक्ष राकेश शर्मा की हत्या के मामले में गिरफ्तार शार्प शूटर रेवाड़ी के नागलिया निवासी चिंटू उर्फ जयप्रकाश (22) पुत्र रतनसिंह की बुधवार को पुलिस कस्टडी में मौत हो गई। पुलिस चिंटू की मौत का कारण तबीयत बिगडऩा बता रही है। पुलिस ने चिंटू को पहले भिवाड़ी के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे अलवर रैफर किया गया। अलवर में चिकित्सकों ने चिंटू को मृत घोषित कर दिया। मृतक के शव का पोस्टमार्टम गुरुवार को मेडिकल बोर्ड से होगा। पुलिस कस्टडी में आरोपित की मौत के कारणों की जांच अब न्यायिक मजिस्टे्रट करेंगे। जिनकी नियुक्ति हो चुकी है। उधर, पालिका उपाध्यक्ष की हत्या के मामले में पुलिस ने चार अन्य आरोपितों को भी गिरफ्तार किया है।
जिला पुलिस अधीक्षक राहुल प्रकाश ने बताया कि बहरोड पालिका उपाध्यक्ष की हत्या के मामले में बांदन खुर्द रेवाड़ी (हरियाणा) निवासी राकेश यादव उर्फ डम्फर पुत्र धर्मपाल, राकेश उर्फ बन्दर पुत्र लालाराम, नागलिया निवासी कमल यादव व बांदन खुर्द निवासी संजय यादव को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस आरोपितों से पूछताछ कर रही है।
आखिर कैसे हुई चिंटू की मौत!
पुलिस कस्टडी में चिंटू की मौत को लेकर पुलिस अधिकारियों के बयानों के सुर अलग-अलग दिखाई दिए। जहां कुछ पुलिस अधिकारी चिंटू की मौत का कारण तबीयत बिगडऩा बता रहे हैं। वहीं, भिवाड़ी डीएसपी सिद्धार्थ शर्मा का कहना है कि शूटर चिंटू ने पुलिस पूछताछ के दौरान जीवाणा चौकी से भागने का प्रयास किया। इसी दौरान पहाड़ी से गिरकर वह घायल हो गया और उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। उधर, अलवर के राजकीय चिकित्सालय के चिकित्सक का कहना है कि चिंटू की मौत अस्पताल पहुंचने से पूर्व हो चुकी थी।
मुख्यमंत्री से मिले परिजन
कस्बे में नगरपालिका उपाध्यक्ष राकेश शर्मा की हत्या के प्रकरण में बुधवार परिजन मुख्यमंत्री से मिले। उन्होंने मृतक की पत्नी को सरकारी नौकरी और निष्पक्ष जांच करने की मांग की।
Published on:
05 Jul 2018 02:39 pm
बड़ी खबरें
View Allअलवर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
