2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आग से छाया धुआं का गुबार

औद्योगिक एरिया में अफरा तफरी मची
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अलवर

•

image

Shyam Sunder Sharma

•

Updated: 13 Apr 2024, 12:21 AM IST

आग से छाया धुआं का गुबार

आग से छाया धुआं का गुबार

शाहजहांपुर कस्बे के विज्ञान नगर औद्योगिक एरिया में डेज होटल के पीछे ऐसी बनाने वाली कम्पनी पीएसपी में पड़े कबाड़ के सामान में शुक्रवार को आग लगने से लाखों का सामान राख हो गया।

सूचना पर पहुंचे पुलिस एवं दमकल कर्मियों के अनुसार हाइवे के समीप डेज होटल के पीछे ट्रांसफॉर्मर रिपेयर व आटा मील कम्पनी के समीप एयर कंडिशनर बनाने वाली कम्पनी पीएसपी में पड़े कबाड़ के सामान में आग लग गई।

आग लगने के कुछ ही समय मे आग की तेज लपटों के साथ कम्पनी के फाइबर कबाड़ जलने का काला धुआं तेज गुब्बार के साथ आसमान में उठता देख औद्योगिक एरिया में अफरा तफरी मच गई।

कम्पनी में आग लगने की सूचना पर नीमराणा व घीलोठ औद्योगिक एरिया से पहुंची दमकलों पर कार्यरत कर्मचारियों व पुलिस जाब्ते द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद आग को नियंत्रित किया।

भिवाड़ी. रामपुर मुंडाना स्थित कबाड़ गोदाम में शुक्रवार दोपहर को आग लग गई। आग लगने की सूचना पर रीको और नगर परिषद के दमकल वाहन मौके पर पहुंचे और तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। अग्निशमन अधिकारी नरेश मीणा ने बताया कि शाम छह बजे तक आग पर काबू पा लिया गया।