
अलवर. कस्बे में एक निजी स्कूल के सामने स्थित गुप्ता इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान में गत 2 माह में तीसरी बार चोरी होने पर व्यापारियों ने हंगामा कर चौपड़ बाजार में जाम लगा दिया।
घटना की सूचना मिलने पर गोविंदगढ़ व बड़ौदा मेव थाना प्रभारी मोहन सिंह गुर्जर व दारा सिंह मौके पर पहुंचे व्यापारियों से बातचीत की। व्यापारियों ने बार-बार हो रही चोरी की घटनाओं पर रोष व्यक्त किया।
ग्रामीणों ने बताया कि दो माह पूर्व भी इसी दुकान से हजारों रुपए का माल चोरी हो गया, जिसकी रिपोर्ट फर्म के मालिक मोहनलाल गुप्ता ने दर्ज कराई थी। पुलिस अभी तक चोरी का खुलासा नहीं कर पाई है।
गत रात्रि को भी इसी दुकान में चोरों ने दीवार तोडकऱ चोरी करने का प्रयास किया पर दीवार में लोहे की टीन लगी होने से वह सफल नहीं हो पाए। व्यापारियों ने 15 दिन पूर्व भी बाजार बंद किया था।
पुलिस ने चोरी के खुलासे के लिए समय मांगा था। कस्बे में बढ़ रही चोरी व लूट की वारदातों से कस्बेवासियों में आक्रोश है। व्यापारियों ने चोरी नहीं खुलने पर बाजार बंद व धरने की चेतावनी दी है।
Published on:
20 Jan 2018 01:39 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
