
जयपुर। अलवर जिले का माजरी कलाँ के नजदीक स्थित गांव बसई में प्रेम प्रसंग के चलते प्रेमी व प्रेमिका ने कुएं में छलांग लगा दी। जब तक मदद पहुंचती तब तक युवती की मौत हो चुकी थी। वहीं युवक को अचेत हालत में कुएं से बाहर निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। बता दें कि युवती की कुछ दिन पहले ही शादी हुई थी वहीं उपस्थित प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि युवती ने कुछ दिन पहले ही अपने परिजनों के खिलाफ मारपीट का मामला भी दर्ज कराया था। वहीं आज सुबह दोनों ने कुएं में कूद कर जाने देने की कोशिश की जिसमें प्रेमिका की तो मौत हो गई लेकिन प्रेमी जिंदा बच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फायर बिग्रेड और स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को कुएं से बाहर निकाला। वहीं घटना की सूचना पर काफी संख्या में लोग घटना स्थल पर एकत्र हो गए।
नए साल की शुरुआत में आज सुबह हुए इस हादसे ने हंगामा मचा दिया है। जानकारी के अनुसार इस हादसे में ३५ वर्षीय प्रेमिका की मौके पर ही मौत हो गई जबकि प्रेमी अभी भी जीवित है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरु करते हुए मृतका व उसके प्रेमी को कुएं से बाहर निकाल कर चिकित्सालय पहुंचाया। मृतका के शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। वहीं घायल हिम्मत सिंह पुत्र सुबेसिंह को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने इस पूरे मामले को प्रेम प्रसंग बताया है। वहीं पुलिस ने मामले की तहकीकात शुरु कर दी है। पुलिस स्थानीय लोगों, जानकारों और परिजनों से पूछताछ कर पूरे मामले का खुलासा करने की कोशिश कर रही है वहीं पुलिस को घायल प्रेमी हिम्मत सिंह के होश में आने का इतंजार है। उसके होश में आने के बाद ही इस पूरे मामले की सच्चाई का पता चलेगा। युवक के ठीक हो जाने पर उसका बयान दर्ज किया जाएगा। इसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस ने इसे आत्महत्या मानकर ही जांच शुरु कर दी है।
Published on:
3 Jan 2018, 12:47 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.