22 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यह कैसे हो गया….नहाने गया था और बुझ गया घर का चिराग

गांव-ढाणी हो या शहर के नदी, नाले, तालाब, टांके। सूबे की सरकार व प्रशासन की इन पर सुरक्षा और सावधानी को लेकर जागरूक करने का ङ्क्षढढ़ोरा पीटने के साथ दावा किया जाता रहा है, लेकिन इस ओर बरती जा रही लापरवाही जिंदगी की सांसें ही रोक रही है। ऐसी ही दुखद घटना अलवर जिले के गांव झिरी में सोमवार को हो गई, जहां एक बंद पड़ी खान में भरे बारिश के पानी में नहाने गए किशोर की डूबने से ईहलीला समाप्त हो गई।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अलवर

•

image

Ramkaran Katariya

•

Updated: 5 Jun 2023, 9:30 PM IST

teenager died due to drowning

खान में किशोर की डूबकर मौत् होने के बाद पंचनामा रिपोर्ट की कार्रवाई करती पुलिस

अलवर. जिले के प्रतापगढ़ क्षेत्र के समीपवर्ती गांव झिरी की कुछ वर्षों से बंद मार्बल की खान में इन दिनों हो रही बेमौसम की बारिश से पानी भर गया। इस भरे पानी में सोमवार को नहाने गए किशोर की डूबने से मौत हो गई।

सीआई राजेन्द्र कुमार ने बताया कि मृतक के चाचा कमलेश ने प्राथमिकी दर्ज कराई है कि समरा निवासी फौजी प्रजापत (15) पुत्र धौलाराम झिरी स्थित बंद पड़ी मार्बल खान में जमा बरसाती पानी में नहाने के लिए गया था। जहां नहाने के दौरान गहराई में चले जाने से वह डूब गया और मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने ग्रामीणों व परिजनों की मदद से उसे खान से निकालकर प्रतापगढ़ सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। बाद में पोस्टमार्टम शव परिजनों को सौंप दिया।

मच गया कोहराम
किशोर की मौत से परिवार में घर का चिराग बुझ गया। एकाएक हुई इस घटना से हर कोई स्तब्ध रह गया। परिवार में कोहराम मच गया तो गांव में भी शोक की लहर छा गई।