6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भक्तों के लिए आज से खुलेंगे मंदिर, वैक्सीन की पहली डोज़ लगवाने को ही मिलेगा प्रवेश, जानिए गाइडलाइन्स

मंदिरों में एक दिन पहले ही हो गई तैयारियां, त्रिपोलिया मंदिर 7 जुलाई तक रहेगा बंद

2 min read
Google source verification

अलवर

image

Lubhavan Joshi

Jun 28, 2021

Temples Open For Devotees From Monday New Guidelines

भक्तों के लिए आज से खुलेंगे मंदिर, वैक्सीन की पहली डोज़ लगवाने को ही मिलेगा प्रवेश, जानिए गाइडलाइन्स

अलवर . राज्य सरकार की नई गाइड लाइन के अनुसार सोमवार से सुबह 5 बजे से शाम 4 बजे तक मंदिर भक्तों के लिए खोला जाएगा। निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार मंदिर में भक्तों को प्रवेश दिया जाएगा, भक्त भगवान के दर्शन कर सकेंगे। धार्मिक स्थल से जुडे व्यक्तियों का वैक्सीन की कम से कम पहली डोज लगवाने तथा दिशा निर्देशों की पालना करना जरूरी होगासरकार की पालना के अनुसार अलवर शहर के जगन्नाथ मंदिर, गोविंद देव मंदिर, लक्ष्मी नारायण मंदिर, शनिदेव मंदिर सहित शहर के अन्य मंदिरों में एक दिन पहले से ही तैयारियां पूरी कर ली गई। इधर बहुत दिनों बाद मंदिरों में प्रवेश होने से भक्तों में भी उत्साह बना हुआ है।पुराना कटला स्थित जगन्नाथ मंदिर के महंत पंडित देवेंद्र शर्मा ने बताया कि मंदिर में विराजमान भगवान जगन्नाथ की प्रतिमा का विशेष श्रृंगार किया जाएगा, मंदिर को दिन में दो बार सेनेटाइज करने की व्यवस्था की गई है। बहुत दिनों बाद भक्तों के प्रवेश की अनुमति मिली है। इसके चलते मुख्यद्वार पर थर्मल स्क्रीनिंग से जांच करने और बिना मास्क के प्रवेश नहीं देने की व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि मंदिर परिसर बडा होने के कारण सोशल डिस्टेसिंग करना आसान होगा। एक बार में दो या तीन भक्तों को ही प्रवेश दिया जाएगा। घंटी बजाने व पूजा सामग्री व प्रसाद लाने पर भी रोक है।

7 जुलाई तक मंदिर में नहीं होगा भक्तों का प्रवेश


प्रन्यास मंदिर श्रीमहादेव महाराज त्रिपोलिया के महंत जितेंद्र खेडापति ने बताया कि राजस्थान सरकार की ओर से धार्मिक स्थलों के खोले जाने में सम्मलित शर्तों कोविड-19 नियमों की पूर्ण पालना के बिंदुओं पर विचार विमर्श व आम राय के लिए प्रन्यास की बैठक 7 जुलाई को होगी। जिसमें कोविड-19 गाइड लाइन की पालना कर आमजन के लिए प्रवेश खोले जाने पर निर्णय किया जाएगा, वहीं 7 जुलाई तक आमजन के प्रवेश पर पूर्व की तरह प्रतिबंध रहेगा। उन्होंने बताया कि राजस्थान सरकार की ओर से धार्मिक स्थलों को खोले जाने के आदेश के साथ-साथ सम्मलित शर्तों जैसे प्रसाद, फूल,घंटी बजाना आदि पर प्रतिबंध पूर्व की भांति रहेगा। त्रिपोलिया महादेव मंदिर में आमजन जल अभिषेक के लिए आते है । साथ ही मंदिर त्रिपोलिया परिसर के एक कोने में स्थापित है ,जहां चौतरफा बाजार है व बाजार में भीड़भाड़ रहती है। मंदिर में अंदर जगह का अभाव है । इन सभी बिंदुओं पर विचार विमर्श कर जिला कलक्टर अलवर से दिशा निर्देश प्राप्त कर आगामी निर्णय किया जाएगा।

मंदिर में आने जाने का रास्ता रहेगा अलग

बजाजा बाजार स्थित गोविंददेव मंदिर में भी सोमवार को भक्त भगवान के दर्शन कर सकेंगे। इसके लिए मंदिर में विशेष इंतजाम किए गए हैं। महादेव मंदिर श्री गोविंद देव जी महाराज लाल दरवाजा में भक्तों को बिना मास्क प्रवेश नहीं दिया जाएगा। एक बार में तीन या चार भक्त ही जाएंगे। मंदिर समिति के मंत्री दिनेश कुमार गुप्ता ने बताया कि मंदिर में भीड़भाड़ न हो, इसके लिए मंदिर में आने व जाने का रास्ता अलग कर दिया गया है।