30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लूटेरे का दुस्साहस : शहर के पॉश इलाके में दिनदहाड़े घर में घुस महिला से 3 लाख की लूट ले गए बदमाश

नगर परिषद अलवर के पूर्व सभापति अशोक खन्ना के चचेरे भाई की पत्नी से नकाबपोश बदमाश ने हथियार की नोंक पर दिया वारदात को अंजाम
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अलवर

•

image

Kailash Chand Sharma

•

Updated: 20 Oct 2022, 1:43 AM IST

लूटेरे का दुस्साहस : शहर के पॉश इलाके में दिनदहाड़े घर में घुस महिला से 3 लाख की लूट ले गए बदमाश

लूटेरे का दुस्साहस : शहर के पॉश इलाके में दिनदहाड़े घर में घुस महिला से 3 लाख की लूट ले गए बदमाश


अलवर. शहर के स्कीम-2 लाजपत नगर पॉश इलाके में बुधवार दोपहर हथियारबंद बदमाश घर में घुसकर नगर परिषद के पूर्व सभापति अशोक खन्ना के चचेरे भाई की पत्नी से तीन लाख रुपए लूट ले गया। वारदात के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरा भी खंगाले, लेकिन बदमाश के बारे में फिलहाल कोई सुराग नहीं लग सका है। वहीं, इस घटना के बाद से आसपास इलाके में दहशत का माहौल है।
पुलिस ने बताया कि शहर के स्कीम-2 लाजपत नगर स्थित प्लॉट नम्बर-281 निवासी पवन खन्ना की पत्नी रेणु खन्ना (46) घर पर थी। दोपहर करीब 2 बजे एक युवक आया और उसने दरवाजे की घंटी बजाई। रेणु खन्ना ने जैसे ही दरवाजा खोला तो वह युवक धक्का देकर अंदर घुस गया और महिला के ऊपर पिस्टल तान दी। बदमाश युवक ने गोली मारने की धमकी देते हुए महिला से घर में रखा हुआ कैश मांगा। इससे महिला घबरा गई और उसने अलमारी में रखे करीब 3 लाख रुपए निकालकर दे दिए। इसके बाद युवक वहां से फरार हो गया। घटना के बाद रेणु ने रोते हुए अपने पति पवन खन्ना को फोन कर घटना की जानकारी दी। पवन सहित अन्य परिवारजन घर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। इसके बाद कोतवाली थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले में छानबीन शुरू की। उधर, सीओ सिटी हरिङ्क्षसह धायल का कहना है कि स्कीम-2 इलाके में अज्ञात बदमाश द्वारा घर में घुसकर महिला से तीन लाख रुपए लूट ले जाने की घटना सामने आई है। पुलिस मामले की गहनता से पड़ताल में जुटी है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज में फिलहाल कोई संदिग्ध युवक नजर नहीं आया है।


बदमाश ने चेहरे पर नकाब बांधा हुआ था : लूट की वारदात को अंजाम देने वाले बदमाश ने अपने चेहरे पर कपड़े का नकाब बांधा हुआ था। वारदात के दौरान वह बार-बार बाहर जाकर देख रहा था। इस दौरान महिला ने उससे कहा कि घर में रुपए नहीं है। महिला ने अपने पति को बुलाने और पहनी हुई सोने की चूड़ी व चेन देने का कहा, लेकिन मना करते हुए कहा कि घर में जो कैश रखा है वह दो। इसके बाद महिला ने अलमारी से कैश निकालकर उसे दे दिया। वारदात को अंजाम देने में एक से ज्यादा लोग शामिल हो सकते हैं।
सीसीटीवी कैमरा
भी बंद था
पवन खन्ना की ट्रांसपोर्ट नगर में बैटरी की दुकान है और एमआइए में मेटल रिसाइकिङ्क्षलग की फैक्ट्री है। उनके दोनों बेटा-बेटी गुरुग्राम में जॉब करते हैं। घर में परिवार के पवन, उसकी पत्नी रेणु और माता-पिता रहते हैँ। उनके मकान में सीसीटीवी कैमरा लगे हुए हैं, लेकिन वह बंद पड़े हैं। वहीं, आसपास के सीसीटीवी कैमरा में भी कोई संदिग्ध नजर नहीं आया है। घटना के वक्त पवन खन्ना अपनी ट्रांसपोर्ट नगर स्थित दुकान पर थे। रेणु और माता-पिता रहते हैँ। उनके मकान में सीसीटीवी कैमरा लगे हुए हैं, लेकिन वह बंद पड़े हैं। वहीं, आसपास के सीसीटीवी कैमरा में भी कोई संदिग्ध नजर नहीं आया है। घटना के वक्त पवन खन्ना अपनी ट्रांसपोर्ट नगर स्थित दुकान पर थे।

पहली मंजिल पर
सास-ससुर थे
घटना के वक्त रेणु खन्ना अकेली ग्राउंड फ्लोर पर थी। मकान की पहली मंजिल पर उसके सास-ससुर थे। वहीं, पड़ोस में कुछ दिन पहले मौत हुई थी। उस घर के बाहर भी कुछ लोग बैठे थे, लेकिन घबराहट के कारण रेणु ने किसी को आवाज तक नहीं लगाई। जिससे किसी को घटना का पता तक नहीं चल सका।