2 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बच्चों के मम्मी-पापा प्रेमी युगल ने की आत्महत्या, कुएं में कूदकर मर गए, दोनों के दो-दो बच्चे

अलवर जिले के बहरोड़. औद्योगिक क्षेत्र के पीछे एचपी गैस गोदाम के पास खेतों में बने एक कुएं में एक महिला एवं एक पुरूष ने छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। ये दोनों प्रेमी युगल हैं जिनके दो-दो बच्चे हैं।

2 min read
Google source verification

behror

अलवर. अलवर जिले के बहरोड़. औद्योगिक क्षेत्र के पीछे एचपी गैस गोदाम के पास खेतों में बने एक कुएं में एक महिला एवं एक पुरूष ने छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। ये दोनों प्रेमी युगल हैं जिनके दो-दो बच्चे हैं।

कुएं में कूद कर दी जान

थाना प्रभारी रमेश सिनसिनवार के अनुसार सूचना मिली की कुएं में दो जने कूद गए है। पुलिस दल को लोगों ने बताया कि कुएं के पास से पड़ोसी के निकलने पर पता चला की कुएं में एक महिला व एक व्यक्ति हैं।

पुलिस के देखने के दौरान दोनों के शव कुएं में नजर आए। बोरिंग मशीन बुलाकर शवों को कुएं से बाहर निकलवाया। दोनों महिला व पुरुष प्रेमी थे जिनके बच्चे भी थे। इन्होंने अपने बच्चों की परवाह नहीं करते हुए मौत को गले लगा लिया।

फैक्ट्री में करते थे साथ-साथ काम

कुएं के मालिक काकरदौपा निवासी लक्ष्मी नारायण ने बताया कि मृतक देवेंद्र (32) पुत्र तुलसीराम निवासी नांगल खोडिय़ा थाना बहरोड़ निवासी है, जो उसका साला लगता है। लक्ष्मी नारायण ने बताया कि देवेन्द्र सुबह ही उसके घर आया था।

शिनाख्त हुई

मृतक महिला की शिनाख्त ग्राम मुण्डिया खेड़ा निवासी आशा देवी (35) पत्नी तेजसिंह यादव के रूप में हुई। मृतका का पति व देवेन्द्र बहरोड़ में तसींग रोड पर एक साबुन फैक्ट्री में साथ-साथ काम करते थे। दोनों के दो-दो बच्चे है।

प्रेम प्रसंग

घटना को देखते हुए प्रेम प्रसंग को लेकर आत्महत्या का मामला सामने आया है। पास में बनी कोटड़ी से मृतकों के दो मोबाइल, एक बाइक,चप्पल, कोट, चादर बरामद हुई।

कर रहे है जांच

बहरोड़ कोतवाल रमेश सिनसिनवार ने बताया कि प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला प्रेम प्रसंग माना जा रहा है। दोनों गुरुवार से एक साथ थे। मृतक महिला का पति साबुन फैक्ट्री में काम करता है। उसी में देवेन्द्र काम करता था। मर्ग दर्ज कर मामले की छानबीन कर रहे है।