मुख्यमंत्री नि:शुल्क बिजली योजना में हर माह 2 हजार यूनिट तक बिजली का उपभोग करने वाले किसानों का बिल शून्य आएगा, जिले में ऐसे किसान 70 हजार से ज्यादा हैं। लेकिन इस योजना का लाभ केवल ग्रामीण क्षेत्र के किसानों को ही मिल सकेगा। शहरी क्षेत्र के 24 घंटे वाले फीडरों से कृषि कनेक्शन होने पर किसानों को नि:शुल्क योजना का लाभ नहीं मिल सकेगा। इसके अलावा जिन किसानों का प्रति माह का विद्युत उपभोग दो हजार यूनिट से ज्यादा है, वे भी नि:शुल्क बिजली योजना का लाभ नहीं मिल सकेगा, लेकिन ऐसे कृषि उपभोक्ताओं को सीएम किसान ऊर्जा मित्र योजना के तहत देय प्रतिमाह एक हजार रुपए राशि का लाभ मिलेगा।