6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सैनिकों के नाम से ओलएक्स पर ठगी करने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार

डिकॉय ऑपरेशन से ठगी के बदमाश$ों को पकडाठगी की 1.65 लाख रुपए की राशि जब्त

2 min read
Google source verification
सैनिकों के नाम से ओलएक्स पर ठगी करने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार

सैनिकों के नाम से ओलएक्स पर ठगी करने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार

अलवर. जिले की लक्ष्मणगढ़, बड़ौदामेव थाना पुलिस व डीएसटी टीम ने रविवार को कार्रवाई कर ओलएक्स पर सैनिकों के नाम से फर्जी विज्ञापन डालकर ठगी करने तीन शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ठगी की गई 1.65 लाख रुपए की राशि जब्त की है।
पुलिस अधीक्षक परिस देशमुख ने बताया कि ऑनलाइन ठगी करने वाले गिरोहों पर कार्रवाई के लिए अति.पुलिस अधीक्षक(ग्रामीण) श्रीमन मीना के सुपरविजन में एएसपी आईपीएस शैलेन्द्र सिंह इन्दौलिया, डीएसपी अशोक चौहान, बड़ौदामेव एसएचओ दिनेश मीना मय डीएसटी की एक विशेष टीम का गठन किया गया। इस बीच में 19 जून को डीएसटी टीम अलवर को गोपनीय सूचना मिली कि एक गिरोह जो सैनिकों के नाम से ओएलएक्स पर सैनिक बनकर फर्जी विज्ञापन डालकर ठगी करता है। इस पर गठित टीम ने डिकॉय ऑपरेशन के तहत बड़ौदामेव थाने के कांस्टेबल मंगतूराम को ग्राहक बनाया। ठगी करने वाले बदमाशों ने कांस्टेबल मंगतू राम के वाट्सअप नम्बर पर मोटरसाइकिल बेचान का फोटो विज्ञापन डाला। जिस पर मंगतू राम बदमाशों से बात हुई तो शातिर बदमाशों ने उससे पांच हजार रुपए ट्रांसफर करवा लिए तथा इमलाली में बाइक देने के लिए कहा। इस पर कांस्टेबल मंगतू राम इमलाली पेट्रोल पम्प पर पहुंचा। जहां मंगतूराम ने विज्ञापन डालने वाले नम्बर पर कई बार कॉल किया, लेकिन बदमाशों ने फोन नहीं उठाया। उसके बाद बदमाशों को दोबारा फोन किया तो उन्होंने जालूकी चौराहे पर बुलाया। कांस्टेबल मंगतू राम ने इसकी सूचना थानाधिकारी बड़ौदामेव को दी जिस पर थानाधिकारी दिनेश कुमार मय जाप्ते व डीएसटी के टीम के साथ मंगतूराम के पास पहुंचे और किए गए कॉल व मैसेज के मोबाइल नंबर लेकर साईक्लोन सेल से मिली लॉकेशन के आधा पर आरोपियों का सैथली के पास होना बताया गया। इस पर पुलिस ने आरोपी मौसम (23) पुत्र हमीद निवासी जटवास, मुबीन(36) पुत्र सुमेर निवासी रायपुर सुकेती पुलिस थाना सीकरी जिला भरतपुर, असलम (29) पुत्र लीला खां निवासी लहरवाड़ी पुलिस थाना पुहाना जिला नूंह हरियाणा को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से ऑनलाइन ठगी की गई 1.65 लाख रुपए, दो मोटरसाइकिल, सात एटीएम कार्ड, 3 मोबाइल फोन जब्त किए हैं। पुलिस पूछताछ में मौसम व असलम ने महाराष्ट्र, गुजरात, तेलगांना, यूपी, कनार्टक आदि प्रदेशों के लोगों से ओएलएक्स वेबसाइड पर सैनिक बनकर बाइक बेचने का विज्ञापन डालकर पेटीएम, फोन पे सहित अन्य तरीकों से सैकडों से अधिक लोगों से ठगी के वारदात स्वीकार की है। पुलिस मामलें की जांच जुटी हुई है।
फोटो कैप्शन-बीएम 2206 सीबी
बड़ौदामेव. सैनिक बन कर ठगी करने के गिरफ्तार पुलिस गिरफ्त में।