बाघ बढ़े तो रोजगार के खुल जाएंगे द्वार
सरिस्का की अलवर बफर रेंज में बाघों का कुनबा इसी तरह बढ़ता रहा तो अलवर के समीप एक नया टूरिज्म हब तैयार हो सकेगा। इसका सीधा लाभ अलवरवासियों को मिलेगा। यहां होटल व्यवसाय को पंख लगने के साथ ही टैक्सी व्यवसाय, रेस्टोरेंट, पेइंग गेस्ट कल्चर तेजी से पनप सकेगी, इससे लोगों को बड़ी संख्या में रोजगार मिल सकेगा।