10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अलवर में यहां बजरी से भरे ट्रैक्टर का पहिया महिला के सिर से होकर गुजरा, हुई दर्दनाक मौत

अलवर के रैणी क्षेत्र में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को ट्रैक्टर चालक ने कुचल दिया। महिला की मौके पर ही मौत हो गई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अलवर

•

image

Prem Pathak

•

Updated: 3 May 2018, 2:11 PM IST

Tractor crushed women in alwar

अलवर में लापरवाही से वाहन चलाने के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही है। अब अलवर के रैणी कस्बे के राजगढ मार्ग स्थित पेट्रोल पंप के पास बुधवार सुबह बाल विकास परियोजना कार्यालय में आयोजित बैठक में भाग लेनेे के लिए आ रही आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की बजरी से भरी ट्रैक्टर- ट्रॉली की टक्कर से मौके पर ही मौत हो गई।

थानाप्रभारी बनवारी लाल मीना ने बताया कि राजगढ़ थाना क्षेत्र के पिनान ग्राम निवासी सुरजाराम चौधरी ने रैणी थाने में मामला दर्ज करवाया है कि उसकी पुत्रवधु ऊषा देवी (30) जो कि अंागनबाड़ी कार्यकर्ता के पद पर पिनान क्षेत्र के गोरधनपुरा आंगनबाडी में कार्यरत थी।

ऊषा देवी बुधवार सुबह पिनान कस्बा निवासी सुशील शर्मा के साथ मोटरसाइकिल पर बैठकर रैणी सीडीपीओ कार्यालय में आयोजित बैठक में भाग लेने के लिए जा रही थी। इसी दौरान रैणी की ओर से आ रही टै्रक्टर-ट्रॉली की टक्कर से आंगनबाडी कार्यकर्ता ऊषा देवी की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर रैणी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और बजरी से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली को पकड़ लिया। पुलिस ने इस संबंध मे मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने मृतका का पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया है। ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस आरोपित की तलाश कर रही है।

पुलिस ने इस संबंध मे अभी खुलासा नहीं किया है कि ट्रैक्टर ट्रॉली में भरी हुई बजरी अवैध खनन की है या वैध खनन की। इधर, प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि बजरी से भरी हुई टै्रक्टर टॉली तेज गति मे आई मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। जिससे ऊषा देवी मोटरसाइकिल से नीचे गिर गई। ऊषा देवी के नीचे गिरने पर टै्रक्टर-ट्रॉंली का पहिया उसके सिर पर होकर गुजर गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते हीे बैठक में आई अन्य महिलाकर्मी चिकित्सालय पहुंची।