रिपोर्ट में बताया कि अब्बास पुत्र ईसब, ईसब पुत्र नामालूम, सुफेदी पत्नी ईसब, दीनू पुत्र नामालूम, अफसाना पत्नी सद्दाम निवासी पलासली ने षड्यंत्र रचकर अरिफा को रास्ते से हटाने के उद्देश्य से मारपीट कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने आईपीसी की धारा 143 व 302 में मामला दर्ज कर शव को कब्जे में लेकर तिजारा अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। मामले की जांच सीआई जितेन्द्र सिंह कर रहे हैं।