पुलिस के अनुसार मूल रूप से जयपुर के शिवदासपुरा हाल दिल्ली के बदरपुर निवासी 35 वर्षीय चंपी अपनी पत्नी 32 वर्षीय अनीता, दो वर्षीय बेटा आर्यन, 24 वर्षीय सुनील व उसकी पत्नी 20 वर्षीय रेखा, 30 वर्षीय लिच्छो देवी व जयपुर निवासी चंपी का रिश्तेदार 25 वर्षीय नरेश 7 सितंबर शुक्रवार को जयपुर के समीप स्थित नाई का धाम पर दर्शन करने के लिए गए थे। दर्शन करने के बाद सभी शनिवार रात को एसेंट कार में सवार होकर वापस दिल्ली लौट रहे थे। कार को चंपी चला रहा था।