6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजस्थान में यहां दर्दनाक दुर्घटना, ट्रोले ने चार जनों को कुचला, दो की मौत, मची चीख-पुकार

एक बाइक पर चार जने बैठकर जा रहे थे। ट्रॉले की टक्कर से दो जनों की मौत हो गई।

2 min read
Google source verification

अलवर

image

Lubhavan Joshi

Oct 17, 2020

Two dies In Truck Bike Accident In Alwar

राजस्थान में यहां दर्दनाक दुर्घटना, ट्रोले ने चार जनों को कुचला, दो की मौत, मची चीख-पुकार

अलवर. अलवर जिले के एमआईए थाना इलाके के लोहिया का तिबारा- एमआईए एरिया सडक़ मार्ग पर ट्रोला ने बाइक सवार चार जनों को कुचल दिया। हादसे में बाइक सवार दो जनों की मौत हो गई। जबकि दो जने गंभीर रूप से घायल हो गए तथा तथा एक युवक बाइक से दूर उछलकर दूर जाकर गिरा जिससे वह बच गया। एमआईए थाना पुलिस ने बताया कि हादसे में घायल रिचू, देवी सिंह, राजीव व विनोद को सामान्य अस्पताल भिजवाया। यहां चिकित्सकों ने रिचू व देवी सिंह निवासी जिला काशगंज उत्तरप्रदेश को मृत घोषित कर दिया। जबकि राजीव के दाहिना हाथ फ्रेक्चर होने के साथ उसके शरीर में गंभीर चोटे आई और विनोद के शरीर चोट लगी है।

मृतक व घायल युवक एमआईए स्थित एक कंपनी में काम करते थे और लीलैंड फैक्ट्री एमआईए के पास किराए का कमरा लेकर रहते है। एमआईए थाना के एएसआई रमेश चंद ने बताया कि मृतक युवक रिचु व देवी सिंह के शवों को मोर्चरी में रखवा दिया है। जबकि घायल विनोद व राजीव का इलाज जारी है। उन्होंने बताया कि हादसे के बाद चालक ट्रोले को घटना स्थल से लेकर फरार हो गया। उन्होंने बताया मृतक युवकों की पहचान के लिए डीबी कंपनी प्रबंधक को सूचित किया गया है। मृतकों के शवों को शनिवार को पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।

खाना खाने के बाद एक बाइक से जा रहे थे

फैक्ट्री पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्ट्या जांच में सामने आया कि हादसे में मृत व घायल पांचों युवक एक बाइक पर सवार होकर लोहिया का तिबारा से एमआईए स्थित एक फैक्ट्री जा रहे थे। इस दौरान सामने से तेज गति से लाए ट्रोला चालक ने लापरवाहीपूर्वक बाइक को टक्कर मारते हुए बाइक को काफी दूर तक घसीटते हुए ले गया। इस दौरान युवक रिचु व देवी सिंह ट्रोला की चपेट में आकर कुचल गए। जबकि राजीव व विनोद ट्रोले की चपेट में आने से घायल हो गए। जबकि इनका पांचवां साथी लालाराम ट्रोले की टक्कर से बाइक से उछल कर दूर जा गिरा। इससे वह घायल होते होते बच गया। पुलिस ने बताया कि जांच में सामने आया कि मृतक देवी सिंह बाइक चला रहा था। जबकि उक्त चारों युवक उसके पीछे बैठे हुए थे।