भाजपा ने दिया धरना
आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओंं ने भाजपा जिलाध्यक्ष संजय नरूका के नेतृत्व में घटना स्थल पर धरना दिया। धरना करीब दो घंटे तक चला। करीब दो बजे प्रशासनिक अधिकारियों के आश्वासन के बाद शव को राजगढ़ ले जाया गया और धरना समाप्त कर दिया गया। धरने पर भाजपा नेता विजय समर्थलाल, भाजपा जिला महामंत्री शिवलाल मीणा, विहिप के प्रांत संयोजक बजरंग दल प्रेम राजावत,जिला संयोजक बजरंग दल संजय पंडित,विश्व हिन्दू परिषद नगर प्रचार प्रमुख जीतू चौधरी लीली, माचाड़ी मंडल अध्यक्ष बनवारी लाल मीना,गोपाल सिंह नरूका, सरस डेयरी चैयरमेन बन्ना राम मीना,जितेंद्र राठौड़ आदि मौजूद थे।