2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

खेत में सरसों के दो ढेरों में लगी आग

जानबूझकर आग लगाने की आशंका
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अलवर

•

image

Shyam Sunder Sharma

•

Updated: 9 Apr 2024, 12:52 AM IST

खेत में सरसों के दो ढेरों में लगी आग

खेत में सरसों के दो ढेरों में लगी आग


शाहजहांपुर क्षेत्र में घीलोठ औद्योगिक एरिया से सटे कुतीना चौक के समीप के 20 बीघा के खेत की सरसों की फसल के दो ढेरों में अज्ञात कारणों से आग लग गई।


कुतीना निवासी किसान रामभूल सिंह राजपूत पुत्र मंगेज ङ्क्षसह के 20 बीघा के खेत में सरसों की फसल के दो ढेर सूखने के लिए लगाए थे। जिनमें अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। आग की लपटें देख आस पड़ोस के किसान, औद्योगिक इलाके से पहुंची दमकल ने आग पर नियंत्रण किया। लेकिन तब तक फसल जलकर राख हो गई । स्थानीय ग्रामीणों व किसान ने सरसों की फसल के दोनों ढेरों में आग लगाने वाले आरोपितों की पहचान कर सख्त कारवाई की मांग की।


आग से छप्पर जला
बानसूर कस्बे के समीप खेड़ा गांव में सोमवार को एक महिला के कच्चे छप्परों में अज्ञात कारणों के चलते लगी आग से छप्पर में रखा घरेलू सामान जलकर राख हो गया। ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया।


सरपंच विक्रम यादव ने बताया कि महिला कमलेश पत्नी सुरेश के कच्चे छप्पर में आग लग जाने से छप्पर, अनाज,रुपए, कपड़े सहित अन्य घरेलू सामान जलकर राख हो गया। सरपंच ने बताया कि महिला आर्थिक रूप से बहुत कमजोर है। सरपंच ने पीडि़त परिवार को उपखंड प्रशासन से सहायता देने की मांग की है।