राज्य बजट आज 12 फरवरी को पेश होने जा रहा है, इसको लेकर चारो ओर चर्चाएं है, अलवर की बात करें तो अलवर को भी कोई बड़ी सौगात इन बीते चार सालों में नहीं मिली है। अलवर में स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी कोई खास कार्य नहीं हो पाया है, यहां 4 साल से मेडिकल कॉलेज भी प्रारंभ नहीं हो पाया है। इस वजह से अलवर के मरीजों को इलाज के लिए दिल्ली या जयपुर जाना पड़ता है। अलवर को बजट से क्या उम्मीदें है, और अलवर को अभी तक क्या-क्या मिला, इस विषय पर पत्रिका ने जिले के चिकित्सकों से बात की तो उन्होने यह बताया-