28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अलवर नगर परिषद में भर्ती की प्रक्रिया को लेकर उठे सवाल, इन आवेदकों को सूची चस्पा होने का इंतजार

भर्ती में चली मनमर्जी, अभी तक सूची जारी नहीं
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अलवर

•

image

Prem Pathak

•

Updated: 19 Jul 2018, 9:39 AM IST

Waiting for list of canceled applications in NPA cleanup recruitment

अलवर नगर परिषद में भर्ती की प्रक्रिया को लेकर उठे सवाल, इन आवेदकों को सूची चस्पा होने का इंतजार

अलवर. नगर परिषद अलवर की सफाई कर्मचारी भर्ती में मनमर्जी चली है। तभी तो अभी तक निरस्त आवेदकों की सूची जारी नहीं की और पहली बार लॉटरी में शर्तों के विपरीत जाकर पुराने आवेदकों को शामिल नहीं किया गया। जिसके कारण बाद में पुरानी भर्ती की लॉटरी निरस्त कर नए सिरे से लॉटरी करानी पड़ी। अब दूसरी बार भर्ती की लॉटरी निकाल दी लेकिन, अभी तक सैकड़ों आवेदन निरस्त किए गए हैं उनकी सूची जारी नहीं की है। जिसको लेकर अभ्यर्थियों में यही असमंजस बना हुआ है कि उनका आवेदन निरस्त हुआ है या फिर लॉटरी में नम्बर नहीं आया। अभी तक हर कोई अपनी किस्मत को कोस रहा है कि उसका लॉटरी में नम्बर नहीं आया। जबकि सैकड़ों ऐसे आवेदक हैं जो लॉटरी से पहले ही बाहर हो गए।

672 नए आवेदन निरस्त

सफाई कर्मचारी भर्ती अलवर में 2016 में करीब 672 आवेदन निरस्त हुए हैं। जिनमें काफी नए व पुराने सफाईकर्मी भी हो सकते हैं। इसके अलावा भर्ती 2012 के भी काफी आवेदक हैं जिनके आवेदन निरस्त हुए हैं। जबकि पिछली भर्ती में पात्र आवेदक करीब 1100 से थे। जिनको दुबारा से दस्तावेज जमा कराने को कहा। इस तरह कुल करीब 750 से अधिक आवेदन निरस्त हुए हैं। लेकिन अभी तक सूची चस्पा नहीं की है।

विरोध का लग रहा डर

लॉटरी निकालने से पहले निरस्त आवेदकों की सूची जारी करनी थी लेकिन अभी तक नहीं की। माना जा रहा है कि प्रशासन को इस बात का डर रहा कि कहीं निरस्त आवेदकों का विरोध शुरू नहीं हो जाए। इससे बचने के लिए यह रास्ता निकाला कि निरस्त आवेदकों का खुलासा ही नहीं किया जाए। अब लॉटरी निकाले जाने के बाद भी आवेदक यह मांग कर रहे हैं। जिस पर प्रशासन चुप है।

निरस्त आवेदकों की सूची भी जारी की जाएगी। लॉटरी निकालने के समय जारी नहीं की गई। अब जल्दी जारी कर देंगे।
संजय शर्मा, आयुक्त, नगर परिषद अलवर