अलवर. जिला मुख्यालय स्थित महिला अस्पताल में मंगलवार को उस समय मानवता शर्मसार होती दिखी, जब भुल्ला का बास से आई प्रसूता ने चिकित्सक कक्ष के बाहर बच्चे को जन्म दिया, लेकिन करीब आधे घंटे तक अस्पताल का कोई कर्मचारी प्रसूता व नवजात की सुध लेने नहीं पहुंचा। हद तो तब हो गई जब प्रसूता के साथ आई वृद्धा ने एक हाथ में नवजात को थाम, दूसरे हाथ से स्ट्रेचर को खींचना पड़ा।