6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सपने को कुचला: सेना भर्ती के लिए सड़क पर दौड़ का अभ्यास कर रहा था 18 वर्षीय महेंद्र, अज्ञात वाहन ने कुचल दिया, मौत

युवक सुबह पांच बजे सेना भर्ती के लिए दौड़ का प्रयास कर रहा था लेकिन अज्ञात वाहन की टक्कर से उसकी मौत हो गई।

2 min read
Google source verification

अलवर

image

Lubhavan Joshi

Apr 02, 2021

Youth Killed By Unknown Vehicle While Practising For Army Rally

सपने को कुचला: सेना भर्ती के लिए सड़क पर दौड़ का अभ्यास कर रहा था 18 वर्षीय महेंद्र, अज्ञात वाहन ने कुचल दिया, मौत

अलवर. अलवर जिले के थानागाजी में सेना भर्ती में भाग लेने के लिए दौड़ का अभ्यास कर रहे एक युवक की किशोरी-अजबगढ़ सडक़ मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार समीपवर्ती गांव भीकमपुरा निवासी करीब 18 वर्षीय महेंद्र सिंह पुत्र बलवीर सिंह राजपूत अलवर में 20 अपे्रल से होने जा रही सेना भर्ती में भाग लेने के लिए अपने गांव के अन्य युवकों के साथ दौड़ लगा रहा था। दौड़ लगाते समय गुरुवार सुबह करीब 5 बजे किशोरी-अजबगढ़ सडक़ मार्ग पर बल्लूवास के समीपवर्ती खटीक के तिबारे के पास अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। सिर में चोट लगने से महेंद्र का खून बहने लगा। इसके बाद उसके साथी दीपक सिंह ने तुरंत मोबाइल फोन से परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजन व अन्य ग्रामीणों के पहुंचने पर उसे गंभीर हालत में निजी अस्पताल लेकर गए लेकिन गंभीर हालत होने के कारण उसे रैफर कर दिया। परिजन उसे थानागाजी सीएचसी लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सूचना पर मौके पर पहुंचे अजबगढ़ पुलिस चौकी प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि शव पोस्टमार्टम शव परिजनों को सौंप दिया। इस संबंध में मृतक के पिजा बलवीर सिंह ने प्रतापगढ़ थाने में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

पूरा नहीं कर सका माता-पिता का सपना

मृतक महेंद्र सिंह के पिता बलवीर सिंह व माता मंजू कंवर का सपना था कि सेना में भर्ती होकर उनका लाल गांव, देश व परिवार का नाम रोशन करेगा, लेकिन गुरुवार की सुबह उनके लिए मनहूस बनकर आई। सुबह पांच बजे सेना भर्ती के लिए दौड़ लगाते समय महेंद्र को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार। थानागाजी सीएचसी में उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक युवक महेंद्र सिंह का एक चौदह वर्षीय छोटा भाई भी है और एक बड़ी बहन की दो वर्ष पूर्व शादी कर दी।