23 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Haryana / Ambala / तंवर का विवादों से था नाता, हरियाणा अध्यक्ष रहते हुए बनाया कांग्रेस को डुबाने वाला रिकॉर्ड!

तंवर का विवादों से था नाता, हरियाणा अध्यक्ष रहते हुए बनाया कांग्रेस को डुबाने वाला रिकॉर्ड!

Haryana Congress President: कुमारी शैलजा ( Kumari Shailja ) को हरियाणा कांग्रेस ( Haryana Congress ) का नया अध्यक्ष बनाया गया है। पर पूर्व अध्यक्ष अशोक तंवर ( Ashok Tanwar ) के नाम ऐसा रिकॉर्ड है जो शायद ही किसी कांग्रेसी ने बनाया होगा...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अंबाला

•

image

Prateek Saini

•

Updated: 4 Sep 2019, 9:58 PM IST

Haryana Congress President

तंवर का विवादों से था नाता, हरियाणा अध्यक्ष रहते हुए बनाया कांग्रेस को डुबाने वाला रिकॉर्ड!

संजीव शर्मा/चंडीगढ़: हरियाणा कांग्रेस ( Haryana Congress ) के पांच दशक के इतिहास में अशोक तंवर ( Ashok Tanwar ) पहले ऐसे प्रदेशाध्यक्ष हैं जिन्होंने विवादों के बीच अपना कार्यकाल तो पूरा कर लिया लेकिन कार्यकारिणी का गठन नहीं कर पाए। शुरू से लेकर अंत तक विवादों ने तंवर का साथ नहीं छोड़ा। गुटबाजी के हालात यह रहे कि तंवर और हुड्डा गुट में नौबत मारपीट तक पहुंच गई।


2014 से लेकर अब तक चुनवों में शिकस्त

कांग्रेस हाईकमान ने अशोक तंवर को फरवरी 2014 में प्रदेश की कमान सौंपी थी। तंवर के अध्यक्ष बनते ही सबसे पहले लोकसभा चुनाव हुए। जिसमें कांग्रेस को केवल एक सीट पर जीत हासिल हुई जबकि अन्य सीटों पर चुनाव हार गई। इसके बाद हरियाणा में हुए विधानसभा चुनाव, उपचुनाव, पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव, नगर निगमों के चुनाव में कांग्रेस का सुपड़ा साफ होता चला गया।

हुड्डा और तंवर की तकरार

तंवर द्वारा बुलाई गई बैठकों में हुड्डा गुट कभी नहीं आया। हुड्डा व तंवर की गुटबाजी के बीच पार्टी ने तीन प्रभारी भी बदले लेकिन कांग्रेस पटड़ी पर नहीं आई। हरियाणा कांग्रेस के इतिहास में यह भी देखा जाएगा कि अशोक तंवर पहले ऐसे कांग्रेस अध्यक्ष हैं जो अपने कार्यकाल के दौरान ब्लॉक व जिला कार्यकारिणी का गठन नहीं कर पाए। आज भी हरियाणा में पूर्व अध्यक्ष फूलचंद मुलाना के कार्यकाल में नियुक्त किए गए ब्लॉक व जिला अध्यक्ष स्टैंड कर रहे हैं।


तंवर के कार्यकाल के दौरान एक समय ऐसा भी आया जब उन्होंने जिला स्तर पर बैठकों का आयोजन किया और हुड्डा गुट के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने उन बैठकों में हंगामा कर दिया। जिससे तंवर को बैठकों का आयोजन बीच में ही रोकना पड़ा। तंवर ने साइकिल यात्रा भी निकाली लेकिन वह भी विवादों में घिरी रही।

हरियाणा की ताजा ख़बरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

यह भी पढ़ें: गुरदासपुर पटाखा फैक्ट्री धमाका, बड़ी लापरवाही का खुलासा, सावधानी रखते तो नहीं मरते दर्जनों लोग