हरियाणा. पश्चिम बंगाल के पूर्व पुलिस कमिश्नर रंजीत कुमार पचनंदा ( Ranjit Kumar Pachnanda ) एचपीएससी ( HPSC ) के नए चेयरमैन होंगे। सरकार ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। गुरुवार को हरियाणा के राज्यपाल ( haryana governer ) सत्यदेव नारायण आर्य उन्हें शपथ ग्रहण करवाएंगे।
पचनंदा पश्चिम बंगाल पुलिस के नामचीन अधिकारियों में शुमार रहे हैं। आयोग के मौजूदा चेयरमैन मनबीर सिंह भड़ाना का कार्यकाल 25 जुलाई को पूरा हो रहा है। भड़ाना को पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के कार्यकाल में नियुक्त किया गया था। खट्टर ( haryana cm Khattar ) सरकार ने सत्ता में आने के बाद हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग को तो भंग कर दिया था, लेकिन अध्यक्ष और सदस्यों को बनाए रखा।