25 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Haryana / Ambala / प्रधानमंत्री ने हरियाणवी में भाषण दिया,बोले-हरियाणे की धरती नैं मैं प्रणाम करूं सूं

प्रधानमंत्री ने हरियाणवी में भाषण दिया,बोले-हरियाणे की धरती नैं मैं प्रणाम करूं सूं

मूर्ति का अनावरण करने के बाद सांपला के राजीव गांधी स्टेडियम में प्रधानमंत्री ने हरियाणा के लोगों को लुभाने के लिए अपने भाषण की शुरुआत हरियाणवी बोली में की...
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अंबाला

•

image

Prateek Saini

•

Updated: 9 Oct 2018, 8:32 PM IST

pm modi

pm modi

(रोहतक/अंबाला): प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मंगलवार को सर छोटूराम की मूर्ति का अनावरण करने के लिए हरियाणा के रोहतक जिले में गढ़ी सांपला पहुंचे। यहां उन्होंने सर छोटू राम की 64 फीट ऊंची मूर्ति का अनावरण किया। मूर्ति का अनावरण करने के बाद सांपला के राजीव गांधी स्टेडियम में प्रधानमंत्री ने हरियाणा के लोगों को लुभाने के लिए अपने भाषण की शुरुआत हरियाणवी बोली में की।


हरियाणवी में किया धरती को प्रणाम

मोदी ने कहा मैं आज म्हारे दीन बंधु छोटूराम की मूर्ति थामने सौंपण आया सूं इसतै बड़ा मेरे खातर खुशी का कौण सा दिन हो सके हो। देश की सीमा पै रक्षा करण में सबतै घणै जवान देश की करोड़ों आबादी का पेट भरण में सबते आगे किसान और हर खेलां में सबते ज्यादा मैडल जीतण आलै खिलाड़ी देण आली हरियाणे की धरती नैं मैं प्रणाम करूं सूं।


चौधरी छोटूराम ने भारत निमार्ण में निभाई अहम भूमिका

उन्होंने कहा कि मैं हरियाणा, राजस्थान और पंजाब के सभी जागरूक नागरिकों को बधाई देता हूं। हमारे देश में समय समय पर महान विभूतियां जन्म लेती रही हैं जो अपना जीवन काल सिर्फ समाज की सेवा और देश को दिशा दिखाने में समर्पित कर रहे हैं। ऐेसे व्यक्ति हर चुनौती को पार करके खुद को खपाकर समाज का सुधार करते हैं। हमें गर्व है कि चौधरी छोटूराम का जन्म इस हरियाणा की धरती पर हुआ है। छोटूराम जी देश के उन समाज सुधारकों में से थे जिन्होंने भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।


मोदी ने मंच पर जम्मू कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक, हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल आचार्य देवव्रत के साथ सीएम मनोहर लाल खट्टर व फरीदाबाद से केन्द्रीय मंत्री कृष्णपाल गुज्जर का अभिवादन स्वीकार किया। मंच पर केन्द्रीय मंत्री चौधरी बीरेन्द्र सिंह व इनके बाद मुख्यमंत्री मनोहर ने संबोधित किया।